Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Abvp Chhapra News: अभाविप ने रामजयपाल महाविद्यालय | छपरा में किया कॉलेज इकाई का पुनर्गठन

On: March 17, 2026 9:35 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, बिहार/छपरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने छपरा नगर इकाई के अंतर्गत रामजयपाल महाविद्यालय में अपनी कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया।

यह कार्यक्रम जिला सह संयोजक गुलशन कुमार, नगर मंत्री आशीष कुमार तथा प्रांत SFS सह संयोजक सचिन कुमार चौरसिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत और उन्हें दायित्व सौंपने का यह अवसर कॉलेज में उत्साह और उमंग का माहौल बन गया।

Abvp Chhapra News-धीरज कुमार बने अध्यक्ष, कॉलेज इकाई में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

Abvp Chhapra News | नवगठित कॉलेज इकाई में धीरज कुमार (Dhiraj Kumar) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। उनके नेतृत्व में संगठन के युवा कार्यकर्ता आने वाले समय में महाविद्यालय में विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा देंगे। उपाध्यक्ष पद पर आयुषी कुमारी, विवेकानंद कुमार, श्रुति कुमारी और नितेश कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया।

मंत्री पद पर अंकित सिंह (Ankit Singh) को मनोनीत किया गया, जबकि सह मंत्री पद पर आकासी राय, रितेश कुमार सिंह, अनीश कुमार और सिया सिंह को जिम्मेदारी मिली। इसके साथ ही NCC प्रमुख के रूप में कृपा कुमारी को जिम्मेदारी दी गई।

इस आयोजन के दौरान नगर इकाई के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता और युवा सदस्य भी उपस्थित थे। इनमें नगर सह मंत्री रवि सिंह राणा, शिवम कुमार, रंकित सिंह, ऋतिक कुमार सिंह (नगर कार्यालय मंत्री) और SFD संयोजक आदर्श राज सहित कई युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Abvp Chhapra News – कार्यक्रम में कॉलेज प्राध्यापकों ने दी बधाई कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रोफेसरों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संगठन के युवा नेतृत्व से कॉलेज में सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Abvp Chhapra News | अभाविप के नगर मंत्री Ashish kumar (आशीष कुमार) ने कहा कि कॉलेज इकाई का पुनर्गठन युवाओं के लिए एक नई शुरुआत है। यह न केवल छात्रों के नेतृत्व कौशल को मजबूत करेगा, बल्कि महाविद्यालय में संगठन के सकारात्मक प्रभाव को भी बढ़ाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी निभाने और संगठन के आदर्शों का पालन करने की प्रेरणा दी।

छात्राओं और छात्रों के लिए संगठन के महत्व पर जोर अभाविप (ABVP) का उद्देश्य छात्रों को सिर्फ संगठन से जोड़ना नहीं है, बल्कि उन्हें नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए तैयार करना है। कॉलेज इकाई के पुनर्गठन के साथ ही छात्रों के लिए कई नई योजनाएं और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

नवगठित इकाई के अध्यक्ष dhiraj kumar ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के छात्रों के बीच शिक्षा, अनुशासन और संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर महाविद्यालय में सकारात्मक बदलाव लाने और छात्रों के हित में कार्य करेंगे।

Abvp Chhapra News | इस आयोजन में उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से छात्र अपने नेतृत्व कौशल को निखार सकते हैं और समाज में बदलाव ला सकते हैं। आदर्श राज (Adarsh Raj) ने बताया कि नए पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में छात्रों की भागीदारी और सक्रियता बढ़ेगी।

Abvp Chhapra News
Abvp – Chhapra

अभाविप की कॉलेज इकाई का यह पुनर्गठन यह दिखाता है कि संगठन युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

Abvp Chhapra News | महाविद्यालय और संगठन के लिए नई शुरुआत – रामजयपाल महाविद्यालय (Ramjaypal University) में अभाविप के इस पुनर्गठन ने एक नई शुरुआत की है। नवनियुक्त पदाधिकारी अपने कार्यकाल में महाविद्यालय में शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों का विस्तार करेंगे।

Abvp Chhapra News | इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि छात्र संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छात्रों के व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में भी सहायक है। यह पुनर्गठन छात्रों को नेतृत्व, संगठनात्मक कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्व समझाने में मदद करेगा।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now