Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj Tricolor Yatra 2025: गोपालगंज में ABVP की 1000 फीट तिरंगा यात्रा, हजारों लोग शामिल | Gopalganj News

On: August 14, 2025 6:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज़ – गोपालगंज ABVP ने निकाली 1000 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा शहर

गोपालगंज में 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने 1000 फीट लंबे तिरंगे के साथ ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। कमला राय आर्ट्स कॉलेज से शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों — घोष मोड़, आंबेडकर चौक, जंगलिया मोड़, पोस्ट ऑफिस चौक, मोनिया चौक, पुरानी चौक होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई।

Gopalganj Tricolor Yatra 2025
ABVP तिरंगा यात्रा गोपालगंज 2025 – img

Gopalganj Tricolor Yatra 2025

यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ी, जहां युवा देशभक्ति के गीतों पर झूमते नजर आए और “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम” के नारों से वातावरण गूंज उठा। आयोजन में जिलेभर से आए ABVP कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, NCC, स्काउट, DAV स्कूल, VM स्कूल, मोबिन स्कूल और बिट्टू ट्रेनिंग एकेडमी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Gopalganj Tricolor Yatra 2025
गोपालगंज में 1000 फीट लंबा तिरंगा – img

Gopalganj Tricolor Yatra 2025

यात्रा का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशप्रेम की भावना जगाना और शहीदों को श्रद्धांजलि देना था। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर इस भव्य आयोजन का स्वागत किया। आयोजकों ने तिरंगे का वितरण कर देशभक्ति का संदेश भी फैलाया।

Gopalganj Tricolor Yatra 2025
गोपालगंज स्वतंत्रता दिवस तिरंगा यात्रा – img

Internal Linking Gopalganj:

External Linking Abvp Official:

Gopalganj Tricolor Yatra 2025 – तिरंगा यात्रा में अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता सन्नी सिंह विकास, राजीव कुमार पलटू, पीयूष कुमार, अभिषेक पांडेय, मोहित पटेल, अनूप दुबे , भोला तिवारी, अभाविप विभाग संयोजक अनीश कुमार, जिला संयोजक मंजीत राय, जिला सह संयोजक नवीन सोलंकी, खेलो भारत के प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह, एग्रीविजन प्रांत सह संयोजक अश्वनी सोनी, राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक हर्षिता कुमारी, प्रांत कार्यकारणी सदस्य रोहित जयसवाल, हरिओम राय, आकाश गोयल,

नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन, एस एफ डी संयोजक अभिषेक सिंह, कॉलेज अध्यक्ष विकी कुशवाहा, तेजस्वी कुशवाहा, गोलू शुक्ला, संकेत कुमार, विवेक कुमार, पलक सिंह, अंजली गुप्ता, पिंकी कुमारी, पूजा कुमारी, संध्या ,सोनी, सोनम, कविता, शालिनी, अदिति हर्ष, रोशनी उपाध्याय, रितिक पड़ित, रंजीत सिन्हा, बरौली संयोजक रवि पांडेय, निहाल पटेल, टिंकू पटेल, सनी मणि त्रिपाठी, प्रकाश राज, ऋतिक सिंह सहित सभी नगर और कॉलेज इकाई के कार्यकर्ता के साथ एन सी सी और स्काउट के विद्यार्थी, बिट्टू ट्रेनिंग एकेडमी के बिट्टू सर, मोबिन स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल रहे।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

गोपालगंज में विश्व हिंदू परिषद की बैठक: जिला मंत्री सत्यप्रकाश की गिरफ्तारी पर विरोध – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Sports Competition: गोपालगंज के उचकागांव में खेल महोत्सव, छात्रों ने फुटबॉल और बैडमिंटन में दिखाई प्रतिभा

Gopalganj Sports Competition: गोपालगंज मे छात्राओं ने कबड्डी, रिले दौड़ और बैडमिंटन में दिखाया दमखम | खेल प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

UGC Regulations Gopalganj: गोपालगंज में UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग पर प्रदर्शन | भाकपा-माले और छात्रों का मार्च

Bihar Government news: निरानी शुगर लिमिटेड की बड़ी पहल | सासामुसा चीनी मिल के पुन संचालन की उम्मीद जगी

Cricket Dispute stabbing: कटेया में क्रिकेट के चलते 1 युवक को चाकू मारा गया – ऐसा क्यों हुवा पढ़े पूरी खबर

1 thought on “Gopalganj Tricolor Yatra 2025: गोपालगंज में ABVP की 1000 फीट तिरंगा यात्रा, हजारों लोग शामिल | Gopalganj News”

Leave a comment