Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

नीट छात्रा रेप केस में उबाल: Abvp Gopalganj सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी

On: January 21, 2026 9:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज– बिहार में नीट छात्रा रेप और हत्या मामले में 10 दिन बाद भी आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इस कड़ी में ABVP Gopalganj ने गोपालगंज में आक्रोश मार्च का आयोजन किया है।

बिहार में नीट छात्रा से रेप और हत्या का मामला सामने आने के बाद एक बड़ा आंदोलन शुरू हो गया है। पीड़ित छात्रा की मौत के 10 दिन बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों को नहीं पकड़े जाने पर जनता में गुस्सा है और लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।

विपक्षी पार्टियां लगातार राज्य की NDA सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं और अब इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी सरकार पर सवाल उठाने लगा है। सरकार की असफलताओं पर सवाल उठाते हुए ABVP Gopalganj ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला है।

Abvp Gopalganj | पटना में नीट (NEET) की स्टूडेंट की मौत के मामले में गोपालगंज में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं का गुस्सा साफ नजर आया।

हाथों में तख्तियां लिए छात्राओं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोश मार्च के दौरान छात्राओं ने कहा कि अब झांसी की रानी बनने का समय आ गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में छात्राओं के साथ लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं सरकार और प्रशासन की विफलता को उजागर करती हैं।

पटना में नीट छात्रा के साथ हुई हैवानियत और उसकी मौत ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन इसके बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब झांसी की रानी बनने का वक्त आ गया है

गोपालगंज में ABVP का प्रदर्शन, छात्राएं बोलीं- बिटिया अब हॉस्टलों में भी सेफ नहीं- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्राएं।

Abvp Gopalganj – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्राएं। पटना में नीट (NEET) की स्टूडेंट की मौत के मामले में गोपालगंज में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

Abvp Gopalganj प्रदर्शन के दौरान छात्राओं का गुस्सा साफ नजर आया। हाथों में तख्तियां लिए छात्राओं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोश मार्च के दौरान छात्राओं ने कहा कि अब झांसी की रानी बनने का समय आ गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में छात्राओं के साथ लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं सरकार और प्रशासन की विफलता को उजागर करती हैं।

पटना में नीट छात्रा के साथ हुई हैवानियत और उसकी मौत ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन इसके बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Abvp Gopalganj – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विरोध प्रदर्शन में शहर के छात्राएं भी बड़ी संख्या में हुई शमिल।

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को तत्काल सस्पेंड किया जाए – विरोध प्रदर्शन में शामिल अपराजिता ने मांग की कि अपराधियों को संरक्षण देने वाले पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को अविलंब निलंबित किया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई की जाती, तो शायद एक बेटी की जान नहीं जाती।छात्राओं ने सरकार से सवाल किया कि आखिर कब तक बेटियां असुरक्षित रहेंगी और कब तक अपराधियों को संरक्षण मिलता रहेगा?

Abvp Gopalganj
Gopalganj ABVP – Img

Abvp Gopalganj छात्रा अपराजिता ने कहा कि अब बेटियां चुप नहीं बैठेंगी। जरूरत पड़ी तो वे झांसी की रानी बनकर अपने हक और सुरक्षा के लिए लड़ेंगी। मार्च के दौरान छात्राओं ने सरकार से ठोस सुरक्षा नीति लागू करने और दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की।

Abvp Gopalganj | एबीवीपी कार्यकर्ता बोले- छात्राओं की सुरक्षा सरकार की पहली जिम्मेदारी – एबीवीपी के प्रांत कार्यकारणी सदस्य हरिओम राय, प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक रोहित जयसवाल ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की पहली जिम्मेदारी है।

भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय की जानी चाहिए। नगर सह मंत्री विकी कुशवाहा, संकेत, बिट्टू शर्मा ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। छात्राएं आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

Abvp Gopalganj

राष्ट्रीय छात्र शक्ति पत्रिका के प्रांत संयोजक सह विभाग संयोजक अनीश कुमार ने कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए,

तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ एक छात्रा के लिए नहीं, बल्कि पूरे बिहार की बेटियों की सुरक्षा के लिए है।

आंदोलन में बिट्टू यादव, अर्जुन कुमार, कविता कुमारी, पलक कुमारी, संध्या कुमारी, अंजली कुमारी, अभिषेक बजरंगी सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं शामिल थे।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now