Pawan singh Affairs news Monalisha Interview
पवन सिंह के कई अफेयर थे, सेट पर अक्षरा सिंह से होता था झगड़ा – मोनालिसा ने इंटरव्यू में खोले भोजपुरी इंडस्ट्री के राज
Bhojpuri Industry news: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं।
लंबे समय तक भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके और सुपरस्टार पवन सिंह के अफेयर की चर्चाएं होती रही थीं। अब सालों बाद मोनालिसा ने इन अफवाहों पर पहली बार खुलकर बात की है और बताया कि असल में उस समय इंडस्ट्री में क्या चल रहा था।
मोनालिसा ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर किसी कलाकार के साथ लगातार काम करने पर उनके अफेयर की खबरें फैलने लगती हैं, जबकि कई बार ऐसा बिल्कुल भी सच नहीं होता। उन्होंने साफ कहा कि उनके और पवन सिंह के रिश्ते को लेकर जो बातें कही जाती थीं, उनमें सच्चाई नहीं थी।
बी-ग्रेड फिल्मों से शुरू हुआ था मोनालिसा का सफर
मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत बी-ग्रेड फिल्मों से की थी। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। मेहनत और लगातार काम की बदौलत वह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।

भोजपुरी फिल्मों में उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया। इनमें पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि इन सभी में से उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा पवन सिंह के साथ पसंद की गई।
फिल्म हो या म्यूजिक वीडियो, जब भी पवन सिंह और मोनालिसा साथ नजर आते थे, दर्शकों को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आती थी। इसी वजह से उनके अफेयर की अफवाहें भी तेजी से फैलने लगी थीं।
Pawan singh Affairs – अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मोनालिसा से पूछा गया कि क्या वाकई उनका और पवन सिंह का अफेयर था। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा अक्सर होता है कि अगर कोई कलाकार किसी के साथ पांच या छह फिल्में कर लेता है तो लोग मान लेते हैं कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है।

मोनालिसा ने कहा कि जब उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ कई फिल्मों में काम किया तो लोगों ने उनके नाम भी जोड़ने शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि उस समय पवन सिंह पहले से ही कई रिश्तों में थे और उनके अफेयर की चर्चाएं इंडस्ट्री में आम बात थीं।
उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से काफी परेशानी होती थी कि पवन सिंह का किसी और के साथ रिश्ता होता था लेकिन अफेयर की खबरें उनके साथ जोड़ दी जाती थीं।
सेट पर भी होते थे झगड़े – Pawan singh Affairs | मोनालिसा ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि कई बार शूटिंग के दौरान माहौल भी खराब हो जाता था। उन्होंने कहा कि उस समय पवन सिंह के अलग-अलग रिश्तों को लेकर काफी विवाद होते थे और कई बार वैनिटी वैन में भी बहस होती थी।
उनके मुताबिक, इन झगड़ों की वजह से कई बार शूटिंग भी रुक जाती थी और काम प्रभावित होता था। उन्होंने कहा कि वह इन विवादों से दूर रहने की कोशिश करती थीं क्योंकि उनका फोकस सिर्फ अपने काम पर रहता था।

मोनालिसा ने बताया कि वह कई बार सोचती थीं कि जब पवन सिंह का किसी और के साथ अफेयर है तो फिर उनका नाम क्यों जोड़ा जा रहा है।
Pawan singh Affairs – अक्षरा सिंह के साथ भी होता था विवाद
Pawan singh Affairs – इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि जब उनके और पवन सिंह के अफेयर की खबरें आती थीं तो क्या इसका असर अक्षरा सिंह पर पड़ता था, तो इस पर मोनालिसा ने साफ कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
Pawan singh Affairs – उन्होंने बताया कि अक्षरा सिंह ने कभी उनसे इस बारे में सीधे कुछ नहीं कहा। सेट पर अक्षरा और पवन सिंह अपने-अपने काम में रहते थे, लेकिन कई बार उनके बीच झगड़े भी हो जाते थे।
Pawan singh Affairs – मोनालिसा ने कहा कि जब दोनों के बीच विवाद होता था तो सेट का माहौल भी थोड़ा तनावपूर्ण हो जाता था। हालांकि उन्होंने हमेशा कोशिश की कि वह इन मामलों से दूरी बनाए रखें।
Pawan singh Affairs – भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह, मोनालिसा और अक्षरा सिंह ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें ‘पवन राजा’ और ‘सरकार राज’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में तीनों कलाकारों की मौजूदगी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
इन फिल्मों के दौरान भी कई बार इंडस्ट्री में अफेयर और विवाद की खबरें सामने आती रहती थीं। हालांकि अब सालों बाद मोनालिसा ने इन अफवाहों के पीछे की सच्चाई बताई है।
टीवी इंडस्ट्री में भी बना चुकी हैं पहचान
भोजपुरी फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद मोनालिसा ने टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वह कई लोकप्रिय टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं और दर्शकों के बीच उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

हाल ही में उनका रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ (The Traitors) से सफर खत्म हुआ है, जिसके बाद वह लगातार इंटरव्यू दे रही हैं और अपने करियर के अनुभव साझा कर रही हैं।
Bhojpuri इंडस्ट्री की सच्चाई पर बोलीं मोनालिसा
Pawan singh Affairs – मोनालिसा का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में अफेयर (Pawan singh Affairs) की खबरें अक्सर बिना किसी ठोस आधार के फैल जाती हैं। कई बार सिर्फ ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के आधार पर ही लोगों के रिश्तों के बारे में बातें बनाई जाने लगती हैं।
Monalisha ने कहा कि एक कलाकार के लिए सबसे जरूरी उसका काम होता है और वह हमेशा अपने काम पर ही ध्यान देना पसंद करती हैं।











