टीडीएस वायरलस न्यूज़, कटेया/गोपालगंज: बिहार मे गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में 20 वर्षीय युवक का शव खेत से मिलने के बाद अगल बगल गाँवो में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी कांग्रेस कुशवाहा के पुत्र Anil Kushwaha अनिल कुशवाहा (20) के रूप में हुई है। परिवार वालो ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतक की मां का कहना है कि गांव की एक लड़की के साथ अनिल का पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था और शादी के दबाव के चलते युवती व उसके परिजनों ने मिलकर अनिल की हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही कटेया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
वहीं, एफएसएल (FSL) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने युवती की मां और भाई समेत 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Anil Kushwaha की मां ने बताया कि अनिल का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक साल पहले परिवार को इस रिश्ते की जानकारी हुई,
जिसके बाद उन्होंने बेटे को समझाया और उससे दूरी बनाने को कहा। मां के अनुसार, अनिल ने दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन युवती उस पर लगातार मिलने और अपने पास रखने का दबाव बनाती रही।
मां का आरोप है कि लड़की अनिल (Anil Kushwaha) पर शादी का दबाव डाल रही थी। शादी से इनकार करने पर वह SC-ST एक्ट में फंसाने की धमकी देती थी।
इतना ही नहीं, उसने एक बार अपना हाथ काट लिया था और जहर खाने की धमकी भी दी थी। मां के मुताबिक, इन घटनाओं से Anil Kushwaha मानसिक तनाव में था।
Anil Kushwaha (अनिल कुशवाहा) की मां ने यह भी आरोप लगाया कि युवती के भाई ने पहले अनिल से दोस्ती की और फिर उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। अनिल खरमास के बाद 15 तारीख को दूसरे राज्य में काम करने जाने वाला था,
लेकिन उससे पहले ही उसे मिलने के बहाने बुलाकर हत्या कर दी गई। परिवार का दावा है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया।
खेत में शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने युवती के भाई को हिरासत में लिया।
आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने और उसकी पिटाई करने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने आरोपी को एक घर में सुरक्षित रखा,
लेकिन भीड़ ने उस घर को चारों ओर से घेर लिया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
कटेया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Anil Kushwaha मामले मे हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि युवती की मां और भाई समेत 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Anil Kushwaha
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत हत्या है या कोई अन्य कारण। हालांकि, परिजनों के आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।







