Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

liquor smuggling Gopalganj: शराब तस्करों की स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर मौत – पढ़े पूरी खबर

On: June 28, 2026 5:50 PM
Follow Us:
liquor smuggling Gopalganj
---Advertisement---

गोपालगंज में शराब तस्करों की स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर मौत; शराब की बोतलें सड़क पर बिखरीं

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़: बिहार के गोपालगंज जिले में शराब तस्करों की तेज रफ्तार का एक और खौफनाक चेहरा सामने आया है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के Balthari Yadaw Tola Gaw (बलथरी यादव टोला गांव) में शराब से लदी एक स्कॉर्पियो ने घर के बाहर बैठी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचल दिया।

liquor smuggling Gopalganj Accident news – हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई और उसमें लदी शराब की बोतलें चारों ओर बिखर गईं। घटना के बाद चालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए।

liquor smuggling Gopalganj | मृतक महिला की पहचान सुघांती देवी (65 वर्ष), पति प्रभुनाथ यादव, निवासी बलथरी यादव टोला के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रविवार को वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से तेज गति से आ रही एक Scorpio अचानक अनियंत्रित हो गई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

लोगो ने बताया कि स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में अवैध शराब लदी हुई थी। हादसे के बाद वाहन road किनारे अनाज रखने वाली बोरी से टकराकर पलट गया। वाहन पलटते ही शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। इस दौरान चालक और उसके साथी अंधेरे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

liquor smuggling Gopalganj Accident news – घटना की सूचना मिलते ही Kuchaykot Thana Police (कुचायकोट थाना पुलिस) मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और उसमें मौजूद शराब को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वाहन के नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार तस्करों की पहचान में जुटी हुई है।

liquor smuggling Gopalganj old women accident News – बुजुर्ग महिला की मौत के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शराब तस्करों की जल्द गिरफ्तारी और इस नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करी लगातार बढ़ रही है, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।

liquor smuggling Gopalganj – गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले Bhore (भोरे) थाना क्षेत्र में भी शराब से भरी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। उस घटना में कार से शराब की बोतलें ग्रामीणों द्वारा उठा ली गई थीं, जबकि तस्कर फरार हो गए थे। लगातार दो दिनों में शराब तस्करी से जुड़े बड़े हादसों ने गोपालगंज जिले में कानून-व्यवस्था और शराबबंदी की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

liquor smuggling Gopalganj Accident news today

liquor smuggling Gopalganj
Accident Place – Img

फिलहाल पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन वाहन जांच और शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now