Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle
---Advertisement---

RSA students demand: जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा रिजल्ट विवाद, छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा नियंत्रक पर लगे गंभीर आरोप

On: September 9, 2025 2:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता टुनटुन सिंह, गोपालगंजआर.एस.ए. गोपालगंज द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अशोक कुमार मिश्रा के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र महिला कॉलेज की छात्र नेत्री त्रिशा सिंह ने की। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से वह इस पद पर आए हैं, तभी से छात्रों का लगातार आर्थिक शोषण किया जा रहा है।

छात्र संगठनों का कहना है कि हाल ही में जारी सत्र 2023-27 पार्ट-2 का रिजल्ट जानबूझकर गलत तरीके से जारी किया गया है। करीब 80% छात्रों को प्रमोट या फेल दिखा दिया गया ताकि उनसे पुनः परीक्षा फॉर्म भरवाकर शुल्क वसूला जा सके।

RSA students demand – छात्रों का आरोप रिजल्ट में घोटाला और शुल्क वसूली

छात्र नेता जयराम प्रियदर्शी ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक “रिजल्ट चोर” और “कमीशनखोर” हैं। उनका आरोप है कि निजी बीएड कॉलेजों से मोटा कमीशन लेकर वहाँ के छात्रों का रिजल्ट 98% तक पास कर दिया जाता है, जबकि सरकारी कॉलेजों के छात्रों का रिजल्ट महज 20-22% पासिंग पर अटका दिया जाता है।

RSA students demand
महेंद्र महिला कॉलेज मे ज़ोरदार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करते RSA Students – img

इतना ही नहीं, रिजल्ट सुधार के नाम पर छात्रों से 3000 से 5000 रुपये तक की वसूली की जा रही है। छात्रों का मानना है कि यह स्थिति न केवल भ्रष्टाचार को उजागर करती है बल्कि उनके भविष्य को भी अंधकारमय बना रही है।

RSA students demand –  प्रशासन साजिश कर रहा है

RSA संगठन के वरिष्ठ नेता अवध कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन साजिशन छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि, “यह नीति न केवल अन्यायपूर्ण है बल्कि छात्रों के अधिकारों का खुला हनन है। संगठन छात्रों के हित में हर बलिदान देने को तैयार है।”

छात्रों ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि जब तक उनकी न्यायसंगत मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

RSA students demand छात्रों की मुख्य मांगें

  1. सत्र 2023-27 पार्ट-2 का रिजल्ट सुधार कर पुनः जारी किया जाए।
  2. स्नातक सत्र 2019-22 और 2020-23 में पहले ही शुल्क लिया जा चुका है। इसके बावजूद पुनः अवैध शुल्क वसूली बंद हो।
  3. अंक पत्रों में “00” और “Absent” त्रुटियों का जल्द सुधार हो।
  4. सेमेस्टर परिणाम समय पर जारी किए जाएं।
  5. सत्र 2024-28 प्रथम सेमेस्टर अंक पत्र तुरंत उपलब्ध कराए जाएं।
  6. नॉन-कॉलेजिएट छात्रों का फॉर्म भरवाया जाए ताकि परीक्षा आयोजित हो सके।
  7. स्नातक सत्र 2020-23, 2021-24 और 2022-25 के छात्रों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जाए।
  8. अफिडेविट के आधार पर फॉर्म स्वीकार करने की प्रथा पर रोक लगे।

छात्रों की चेतावनी | RSA students demand

छात्र नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं करता। उन्होंने भ्रष्ट व्यवस्था को छात्र एकजुटता से हराने का संकल्प लिया।

छात्रा प्रमुख मनीषा कुमारी ने कहा कि, “हमारी लड़ाई छात्र हितों की रक्षा के लिए है। यह आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से चलता रहेगा और भ्रष्ट व्यवस्था को बेनकाब किया जाएगा।”

आंदोलन में शामिल छात्र – RSA students demand

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही। प्रमुख रूप से मनीष कुमारी, रजानंदनी सिंह, अमृता कुमारी, श्रुति सिंह, रजनी कुमारी, सानिया पांडे, पलवी कुमारी, सिमरन खातून, काजल कुमारी, सरिक नवाज, सचिन कुमार, कारण कुमार, दीपक कुमार और धर्मेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

RSA students demand

जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा का यह विवाद छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से सीधा जुड़ा हुआ है। छात्रों का आरोप है कि परिणामों में अनियमितता और शुल्क वसूली की नीति पूरी तरह भ्रष्टाचार को दर्शाती है।
जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन पारदर्शी और न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं करता, छात्रों का यह आंदोलन जारी रहेगा।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now