Tds Virals Education News – तेलंगाना के सिद्दिपेट जिला मुख्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेतृत्व में छात्रों ने बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। पुराने बस स्टैंड (अंबेडकर चौक) पर छात्रों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (अनशन) की शुरुआत की।
ABVP के स्टेट वर्किंग कमेटी मेंबर और सिद्दिपेट जिला संयोजक सावुला आदित्य ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में फीस रिइम्बर्समेंट योजना के तहत हर साल करीब 14 लाख गरीब, मध्यम वर्ग और SC, ST, BC, माइनॉरिटी के छात्र मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ, डिप्लोमा और डिग्री जैसे कोर्स कर रहे हैं।
लेकिन वर्तमान स्थिति में कई छात्रों को फीस रिइम्बर्समेंट और स्कॉलरशिप नहीं मिलने के कारण कॉलेज सर्टिफिकेट तक नहीं दिए जा रहे हैं, जिससे वे आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे हैं।
सरकार पर गंभीर आरोप- ABVP नेताओं का कहना है कि:
- कांग्रेस सरकार जानबूझकर फीस रिइम्बर्समेंट योजना को खत्म करने की साजिश कर रही है
- हाईकोर्ट के बार-बार आदेश के बावजूद सरकार ने काउंटर फाइल नहीं किया
- अंतरिम आदेश के चलते छात्रों से ही फीस वसूली जा रही है
- लाखों छात्र पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं
10,000 करोड़ रुपये की मांग. छात्र संगठन ने मांग की है कि: लंबित 10,000 करोड़ रुपये की फीस रिइम्बर्समेंट और स्कॉलरशिप तुरंत जारी की जाए. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद किया जाए
Abvp ने दी आंदोलन की चेतावनी
ABVP ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आने वाले दिनों में राज्यभर में बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा।









