गोपालगंज के बरहिमा गाँव (Barhima Gaw) में करंट लगने से युवक की मौत

गोपालगंज/बिहार टीडीएस वायरलस न्यूज़: सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा गाँव में सोमवार को एक हादसा हुआ जिसमें 35 वर्षीय सुदर्शन महतो की मृत्यु हो गई। सुदर्शन, जो लुधियाना में मजदूरी करते थे, कुछ दिन पहले छठ करने के लिए अपने घर आए थे।

बताया गया कि किसी कारणवश बिजली का एक तार पोल से टूटकर उनके घर में आ गया था। तार पर गिरा कपड़ा हटाने के लिए छत पर गए सुदर्शन को तार पर पहले से प्रवाहित विद्युत के कारण करंट लग गया और वहीं उनकी मौत हो गई।

परिवार वालो के अनुसार देर तक जब सुदर्शन महतो नीचे नहीं उतरे तो वे छत पर गए — तब उन्हें सुदर्शन मृत मिले और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital Gopalganj) भेज दिया गया है।

सुदर्शन महतो के परिवार की हालत बेहद खराब बताई जा रही है, कुछ दिन पहले ही उनकी घर में पहली बेटी का जन्म हुआ था, जिससे पूरा घर खुशियों में था, जो अब गम में बदल गया है। सुदर्शन अपने परिवार का भरण-पोषण लुधियाना से मजदूरी कर के करते थे।

पुलिस ने कहा है कि प्रारम्भिक जानकारी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रीति किन्नर को जन सुराज पार्टी से भोरे विधानसभा 103 का टिकट मिला | Bhore Election 2025

Bhore Election 2025 – गोपालगंज के भोरे विधानसभा से प्रीति किन्नर को जन सुराज पार्टी का टिकट मिला!

पटना/बिहार: पटना स्थित जन सुराज कार्यालय में बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज भारती जी ने भोरे विधानसभा क्षेत्र (संख्या 103) से प्रीति किन्नर (Priti Kinnar) को आधिकारिक रूप से पार्टी का टिकट सौंपा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

प्रीति किन्नर ने कहा – मैं जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई हूँ। भोरे विधानसभा की जनता ने हमेशा सच्चे जनसेवक को सम्मान दिया है, और मैं उस परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगी।

Bhore Election 2025
Priti Kinnar – Facebook Profile pic

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन सुराज पार्टी के पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि, जन सुराज पार्टी समानता और सामाजिक न्याय की राजनीति करती है, और प्रीति किन्नर जैसी कर्मठ

Bhore Election 2025 – कार्यकर्ता को मौका देना हमारी विचारधारा का हिस्सा है। इस घोषणा के बाद पूरे गोपालगंज ज़िले के भोरे बिधानसभा (Bhore Assembly 103) में जन सुराज समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

बनकटा जागीरदारी गांव में किसान की 1 चाकू से गोदकर ह’त्या – बेटे के अफेयर (Love Affair) को लेकर हुआ खूनी विवाद

गोपालगंज/टीडीएस वायरलस: बिहार के गोपालगंज में भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव में सोमवार की सुबह प्रेम-प्रसंग को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। गांव के 55 वर्षीय किसान हरेंद्र गोंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

Love Affair Bhore – जानकारी के मुताबिक, हरेंद्र गोंड के बेटे का उसी गांव की एक महिला से प्रेम संबंध था। यह रिश्ता आरोपी को मंजूर नहीं था। दोनों परिवारों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था।भोरे थाना मौके पे पंहुचा -  Love Affair

सोमवार को फिर से दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जो कुछ देर बाद शांत हो गया, लेकिन जब हरेंद्र गोंड अपने खेत में लहसुन बोने जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार नामजद आरोपी ने रास्ते में रोककर चाकू से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Love Affair murder Bhore

  • आरोपी वारदात के बाद बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
  • भोरे थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को संभाला।
  • पूरे गाँव में तनाव का माहौल है।
  • शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Love Affair में पुलिस का बयान: पुलिस ने कहा है कि सुरुवाती जांच में प्रेम-प्रसंग हत्या की मुख्य वजह लग रही है। गांव में पुलिस कैंप कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में डर और गुस्से का माहौल है। पुलिस ने गाँव और परिवार के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

गोपालगंज-101 से कुसुम देवी जी फिर से बनीं NDA प्रत्याशी | Bihar Election 2025

कुसुम देवी फिर बनीं NDA प्रत्याशी | गोपालगंज-101 से BJP उम्मीदवार,

 

Gopalganj Breaking News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने सीट बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

Bihar Election 2025 – इस बार गोपालगंज विधानसभा (सीट संख्या 101) से एक बार फिर कुसुम देवी जी को NDA की ओर से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

कुसुम देवी जी, स्वर्गीय सुबाष सिंह (पूर्व मंत्री, सह विधायक, गोपालगंज 2005-2022) की धर्मपत्नी हैं।
उनका राजनीतिक सफर सेवा और समर्पण से जुड़ा रहा है। NDA ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

NDA सीट वितरण (Bihar Election 2025):

  • 🟧 BJP – 101 सीटें
  • 🟩 JDU – 101 सीटें
  • 🟦 LJP (Ram Vilas) – 29 सीटें
  • 🟨 RLM – 06 सीटें
  • 🟪 HAM – 06 सीटें

Bihar Election 2025- एनडीए के सभी घटक दलों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीट वितरण पूर्ण किया। सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का हर्षपूर्वक स्वागत किया है।

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 – Notification

मुख्य बिंदु – कुसुम देवी ( Bihar Election 2025) 

  • गोपालगंज विधानसभा (101) से कुसुम देवी फिर से NDA प्रत्याशी बनीं
  • W/O-Late सुबाष सिंह, पूर्व मंत्री व 2005-2022 तक विधायक
  • NDA ने अनुभव और जनता से जुड़ाव को देखते हुए लिया फैसला
  • कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़

Bihar Election 2025 – कुसुम देवी को दोबारा टिकट मिलने से समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। गोपालगंज के लोगों का कहना है कि सुबाष सिंह जी की विकास परंपरा को कुसुम देवी आगे बढ़ा रही हैं। NDA कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए नारे लगाए — “बिहार है तैयार, फिर से NDA सरकार!”

रामप्रवेश राय फिर से बने NDA प्रत्याशी | पूर्व मंत्री को मिला बरौली सीट (100) से टिकट

रामप्रवेश राय फिर बने NDA प्रत्याशी | बरौली सीट से BJP उम्मीदवार

 

Gopalganj/Barouli Breaking News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने अपने प्रत्याशियों की नई सूची जारी कर दी है।

इस सूची में एक बार फिर गोपालगंज के बरौली विधानसभा NDA (सीट संख्या 100) से पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

NDA
Rampravesh Rai Barauli 100

रामप्रवेश राय पहले भी विधायक और मंत्री रह चुके हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ और जमीनी नेता हैं। बरौली क्षेत्र में उनके विकास कार्य और जनता से जुड़ाव के कारण NDA ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

मुख्य बिंदु – NDA Rampravesh Rai:

  • रामप्रवेश राय (पूर्व मंत्री) को फिर से NDA प्रत्याशी बनाया गया
  • बरौली विधानसभा (100) सीट से चुनाव लड़ेंगे
  • पहले रह चुके हैं मंत्री और विधायक
  • भाजपा (BJP) से है उनका राजनीतिक संबंध
  • कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर

बरौली विधानसभा (100) क्षेत्र में रामप्रवेश राय को टिकट मिलने की खबर के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

सोशल मीडिया (Social Media) पर बधाई संदेशों की मिल रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि राय जी के अनुभव और ईमानदार छवि से NDA को फिर मजबूती मिलेगी।

कुचायकोट विधानसभा 102 में पप्पू पांडे (Amarendra Kumar Pandey) का शक्ति प्रदर्शन, टिकट मिलने से पहले किया मेगा रोड शो

Amarendra Kumar Pandey

गोपालगंज में पप्पू पांडे का शक्ति प्रदर्शन | कुचायकोट विधानसभा चुनाव 2025 (Amarendra Kumar Pandey) Gopalganj News | Bihar Election 2025

टीडीएस वायरलस न्यूज़ गोपालगंज: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में टिकट बंटवारे का मंथन जारी है। इसी बीच गोपालगंज जिले के कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से दो बार के जदयू विधायक Amarendra Kumar Pandey (अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे) ने शनिवार को एक भव्य रोड शो निकालकर अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया।

अमरेंद्र कुमार पांडे (Amarendra Kumar Pandey) ने  हथुआ स्थित अपने आवास से थावे दुर्गा मंदिर तक सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ यात्रा की। पूजा-अर्चना के बाद उनका काफिला गोपालगंज शहर होते हुए करीब 41 जगहों पर पहुँचा। इस दौरान हजारों की भीड़ ने उनका स्वागत किया।

Amarendra Kumar Pandey
Amarendra Kumar Pandey – img

Amarendra Kumar Pandey के रोड शो में सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन, कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। Amarendra Kumar Pandey ने यह शक्ति प्रदर्शन टिकट घोषणा से पहले ही पार्टी हाईकमान को संदेश देने के लिए किया है कि उनके तीसरी बार चुनाव लड़ने के दावे को गंभीरता से लिया जाए।

Amarendra Kumar Pandey Kuchaykot Assembly 102

Amarendra Kumar Pandey ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कुचायकोट में इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और सड़कों के निर्माण कार्य कराए गए हैं, जो उनकी जीत की सबसे बड़ी पूँजी है।

Bihar Elections 2025: जन सुराज पार्टी से भोरे सीट पर प्रीति किन्नर बनाएंगी इतिहास, ट्रांसजेंडर प्रतिनिधित्व की नई मिसाल

गोपालगंज टीडीएस वायरलस संवाददाता: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार कई नए चेहरे और समाजसेवी राजनीति में कदम रख रहे हैं। इन्हीं में एक नाम पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है — प्रीति किन्नर, जिन्हें जन सुराज पार्टी (JSP) ने गोपालगंज जिले की भोरे (अनुसूचित) विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने Bihar Elections 2025 में 51 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, जिसमें प्रीति का नाम खास तौर पर सुर्खियों में है। यह कदम न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज के हाशिए पर रहे वर्गों के लिए प्रतिनिधित्व का प्रतीक भी बन गया है।

बिहार (Bihar Elections 2025) कौन हैं प्रीति किन्नर? – प्रीति किन्नर की उम्र 41 वर्ष है। वह मूल रूप से सीतामढ़ी जिले की रहने वाली हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से गोपालगंज के भोरे क्षेत्र में रह रही हैं। साल 2008 से वह समाजसेवा से जुड़ी हैं और बिहार के कई इलाकों में महिलाओं, गरीबों और ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के लिए काम कर चुकी हैं।

भोरे विधानसभा 103 से लोगों का कहना है कि प्रीति एक संवेदनशील और ईमानदार कार्यकर्ता हैं, जो आम जनता की समस्याओं को बखूबी समझती हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता और लैंगिक समानता पर कई अभियान चलाए हैं, जिससे वह लोगों के बीच लोकप्रिय चेहरा बन चुकी हैं।

Bihar Elections 2025 में जन सुराज पार्टी का मानना है कि प्रीति का जनता से गहरा जुड़ाव विधानसभा में जमीनी मुद्दों की आवाज़ उठाने में मदद करेगा। उनका यह कदम बिहार की राजनीति में एक नई सामाजिक क्रांति की शुरुआत माना जा रहा है।

Bihar Elections 2025 – भोरे विधानसभा (Bhore Assembly 103) सीट पर प्रीति किन्नर का मुकाबला मौजूदा विधायक और बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार (जेडीयू) से होने की संभावना है। इस वजह से यह सीट इस बार सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक बन गई है।

भोरे एक आरक्षित सीट है, और जन सुराज पार्टी ने यहां प्रीति को टिकट देकर जाति और लिंग आधारित राजनीति को चुनौती दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रीति का चुनाव में उतरना ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक प्रेरणा साबित हो सकता है। यह केवल सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि सम्मान और प्रतिनिधित्व की लड़ाई भी है।

Bihar Elections 2025 – प्रशांत किशोर ने गुरुवार को 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।

पार्टी अध्यक्ष उदय सिंह के अनुसार:

  • 11 उम्मीदवार पिछड़े वर्ग (OBC) से हैं
  • 17 उम्मीदवार अति पिछड़े वर्ग (EBC) से
  • 9 अल्पसंख्यक समुदायों से, और
  • शेष उम्मीदवार सामान्य वर्ग से हैं।

Bihar Elections 2025 – सूची में कई चर्चित नाम शामिल हैं:

  • रितेश रंजन पांडेय, भोजपुरी गायक (कारगार)
  • आर.के. मिश्रा, पूर्व IPS अधिकारी (दरभंगा)
  • जागृति ठाकुर, समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की पोती (मोरवा)
  • के.सी. सिन्हा, गणितज्ञ व पूर्व कुलपति, नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी (कुम्हरार)
  • डॉ. अमित कुमार दास (मुजफ्फरपुर)
  • डॉ. शशि शेखर सिन्हा (गोपालगंज)
  • लता सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह की बेटी (अस्थावां)
  • वकील व नेता वाई.वी. गिरि (मांझी)

इन नामों में पेशेवरों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों की भागीदारी यह दिखाती है कि जन सुराज पार्टी पारंपरिक राजनीति की जगह जन भागीदारी और नये विचारों की राजनीति को बढ़ावा देना चाहती है।

भारतीय राजनीति में ट्रांसजेंडर समुदाय का प्रतिनिधित्व-भारत में ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने पहले भी चुनाव लड़ा है, लेकिन जीत हासिल करना अभी भी बहुत मुश्किल है। समाज में पूर्वाग्रह, संसाधनों की कमी और राजनीतिक समर्थन की कमी के कारण वे पीछे रह जाते हैं।

हाल ही में दिल्ली में एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार को केवल 85 वोट मिले थे, जो बताता है कि राजनीतिक स्वीकार्यता का रास्ता अब भी कठिन है।

अगर प्रीति किन्नर भोरे से मजबूत प्रदर्शन करती हैं, तो यह बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव साबित हो सकता है। यह जन सुराज पार्टी के “जन भागीदारी मिशन” को भी नई ताकत देगा, जहां हर वर्ग की आवाज़ को राजनीतिक मंच पर लाया जाएगा।

Bihar Elections 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025  दो चरणों में होंगे —
पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भोरे सीट इस बार परिवर्तन और समावेशिता की प्रतीक बनेगी।

Bihar Elections 2025
Priti kinnar – Facebook profile pic

चाहे नतीजा जो भी हो, प्रीति किन्नर का मैदान में उतरना इस बात का प्रमाण है कि बिहार की राजनीति में अब ट्रांसजेंडर प्रतिनिधित्व को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

गोपालगंज में दहेज (Gopalganj Dowry murder) के लिए दुल्हन को जिंदा जलाया, आरोपी ससुराल वाले फरार

Gopalganj dowry murder

गोपालगंज में दहेज के लिए नवविवाहिता को जिंदा जलाकर मार डाला! सोने का बिस्किट और गाड़ी न देने पर दूल्हे के परिवार की हैवानियत

Gopalganj News | Bihar Crime News | Dowry Death Case | TdsVirals

टीडीएस वायरल न्यूज़ – गोपालगंज से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। Gopalganj जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिवा दीपावली गांव (Dipa Dipawali Gaw) में दहेज के लालच में एक 18 वर्षीयप्रिया नवविवाहिता को जिंदा जलाकर मार डाला गया।

Gopalganj dowry murder – मृतका की पहचान प्रिया देवी, पति विकास सोनी (निवासी  सिरसा दिघवा दुबौली) के रूप में हुई है। प्रिया की शादी महज 6 माह पहले ही धूमधाम से हुई थी। लेकिन ससुराल पक्ष को दहेज में सोने का बिस्किट और चारपहिया गाड़ी न मिलने पर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

गला दबाकर जिंदा जलाया, फिर कमरे में ताला लगाकर भाग गए (Gopalganj dowry murder) – मृतका के परिजनों के अनुसार, गुरुवार की शाम पहले प्रिया का गला दबाकर मारने की कोशिश की गई, फिर उस पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया।

Gopalganj dowry murder – हत्या के बाद कमरे में बाहर से ताला बंद कर दिया गया और मायके वालों को केवल “मौत की सूचना” दी गई। जब परिवार मौके पर पहुंचा, तो उन्होंने अपने प्रिया बेटी का जला हुआ शव देखा जिसके ऊपर एक बड़ा बक्सा रखा गया था।

Gopalganj dowry murder
Gopalganj dowry murder – मृतिका का फोटो

मृतका के पिता गोविंद प्रसाद (Govind) (निवासी – बेलवा, कुचायकोट) ने बताया कि शादी के समय अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया गया था, फिर भी ससुराल वाले सोना और गाड़ी की मांग करते रहे।

Gopalganj dowry murder में पुलिस जांच में जुटी

बैकुंठपुर थाना पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। सभी आरोपी ससुराल वाले फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को गोपालगंज सदर अस्पताल (Sadar Hospital Gopalganj) भेजा गया है।

गोपालगंज में पुलिस और CRPF ने निकाला फ्लैग मार्च, SP ने की शांतिपूर्ण मतदान की अपील

CRPF

गोपालगंज में पुलिस और CRPF का फ्लैग मार्च | विधानसभा चुनाव सुरक्षा व्यवस्था | Gopalganj Election News 

Tds Virals, Gopalganj Election News Live: गोपालगंज में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस और CRPF ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। नगर थानाध्यक्ष परवीन प्रभाकर के नेतृत्व में यह मार्च शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना था, ताकि मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मार्च थाना चौक से शुरू होकर पुरानी चौक, कौशल्या चौक, जंगलिया मोहल्ला जैसे संवेदनशील इलाकों से होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुआ।

SP अवधेश दीक्षित ने कहा – चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। CRPF और पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि मतदाता निर्भीक होकर वोट डाल सकें।

CRPF
गोपालगंज में पुलिस और CRPF का फ्लैग मार्च – img

गोपालगंज में पुलिस और CRPF का फ्लैग मार्च

पुलिस ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर CRPF की विशेष तैनाती की जाएगी और कानून व्यवस्था को लेकर हर स्तर पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

गोपालगंज विधानसभा सीट से NDA की ओर से बड़ा सरप्राइज, इशिता श्रीवास्तव को मिल सकता है टिकट

गोपालगंज विधानसभा सीट से NDA की ओर से बड़ा सरप्राइज! इशिता श्रीवास्तव को मिल सकता है टिकट – सूत्रों का दावा

टीडीएस वायरलस संवाददाता गोपालगंज, बिहार: बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट (संख्या 101) से एनडीए (NDA) में इस बार एक बड़ा राजनीतिक सरप्राइज देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी एक साधारण कार्यकर्ता इशिता श्रीवास्तव (Ishita Shrivastaw) को प्रत्याशी बनाने पर विचार कर रही है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इशिता श्रीवास्तव, जिन्होंने राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर (Post Graduate) किया है, को पार्टी की ओर से सिंबल (टिकट) दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

NDA
इशिता श्रीवास्तव – Facebook Profile pic

Social Media (Facebook) सोशल मीडिया पर इशिता श्रीवास्तव की हालिया गतिविधियों से यह संकेत और मजबूत हो गया है। उन्होंने कुछ घंटा पहले अपने सोशल मीडिया Facebook पर पोस्ट में कई बड़े नेताओं को टैग किया है, जिनमें शामिल हैं — Amit Shah, Narendra Modi, Vinod Tawde, Samrat Choudhary, Dilip Jaiswal, Rituraj Sinha, Dr. Sambit Patra, C R Paatil, Keshav Prasad Maurya, और Dr. Jitendra Singh।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह खबर सच साबित होती है, तो यह NDA की नई रणनीति का हिस्सा हो सकता है — युवा, शिक्षित और साफ-सुथरी छवि वाले उम्मीदवारों को आगे लाने का प्रयास।

NDA – इशिता श्रीवास्तव

गोपालगंज विधानसभा सीट, जो हमेशा से राजनीतिक रूप से सक्रिय मानी जाती है, इस बार एक बार फिर से सुर्खियों में है। अब देखना यह होगा कि क्या पार्टी इशिता श्रीवास्तव पर भरोसा जताती है या फिर कोई और नाम सामने आता है।