गोपालगंज के बैकुंठपुर मे चुनावी रंजिश में झड़प, 2 घायल बनौरा गांव में बढ़ा तनाव | Gopalganj Election Clash

Gopalganj Election Clash

Tds Virals news: Gopalganj Election Clash: RJD–BJP समर्थकों में भिड़ंत, दो लोग घायल – प्रशासन अलर्ट

गोपालगंज में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बैकुंठपुर विधानसभा के बुचेया और जलालपुर कला के बाद अब बनौरा गांव में RJD और BJP समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई है।

इस मारपीट में विकास कुमार सिंह और ओमप्रकाश सिंह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चुनावी रंजिश से शुरू हुआ विवाद बना हिंसक झड़प – Gopalganj Election Clash | स्थानीय लोगों के अनुसार, बनौरा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर बहस ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने वोटिंग की नाराजगी में दोनों घायलों पर हमला किया।

घटना की सूचना मिलते ही SDM अनिल कुमार, SDPO राजेश कुमार और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। गांव में तनाव को देखते हुए मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया गया है।

SDM अनिल कुमार का बयान — “स्थिति नियंत्रण में” एसडीएम ने बताया कि हालात अब काबू में हैं लेकिन पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। गौरतलब है कि 6 नवंबर को मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन मतदान के बाद जिले में लगातार झड़पें सामने आ रही हैं-

1. बुचेया में दलित परिवार पर हमला

2. जलालपुर कला में विवाद

3. अब बनौरा में तीसरी घटना

SP अवधेश दीक्षित का बयान “यह चुनावी रंजिश नहीं, आपसी विवाद” Gopalganj Election Clash पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित (Awadhes Duxit) ने दावा किया कि यह मामला चुनावी रंजिश नहीं, बल्कि आपसी विवाद का परिणाम है।

वहीं, डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बार-बार हो रही हिंसा पर चिंता जताई और कहा कि यह सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है।

Gopalganj Election Clash
Gopalganj Election Clash – Hospital Gopalganj img

11 नवंबर को जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठक बुलाई गई है तथा संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च जारी है।

गोपालगंज मे BJP को वोट देने पर दलितों की पिटाई | Gopalganj Violence After Voting Exclusive

Gopalganj Violence After Voting

गोपालगंज में मतदान के बाद बवाल – BJP को वोट देने पर दलितों की पिटाई | RJD समर्थकों पर हमला करने का आरोप, 3 जगहों पर तनाव

टीडीएस वायरलस संवाददाता: गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से मतदान के बाद बड़ी हिंसक घटना की खबर सामने आई है। आरोप है कि BJP  वोट देने पर RJD समर्थकों ने दलित परिवार कीको बेरहमी से पिटाई की। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।

घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मतदान के बाद देर शाम जब एक दलित परिवार वोट देकर घर लौट रहा था, तभी RJD समर्थक अखिलेश यादव और विशाल यादव समेत कई लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, उन पर BJP को वोट देने का आरोप लगाकर लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमले में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।

Gopalganj Violence After Voting – तीन जगहों पर मारपीट, तनाव बढ़ा- बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ बुचेया ही नहीं, बल्कि बैकुंठपुर थाना के बंगरा और महम्मदपुर थाना के देवकुली गांव में भी मारपीट की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन घटनाओं में भी RJD समर्थकों द्वारा BJP समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगा है।

SDPO राजेश कुमार ने पुष्टि की है कि मतदान समाप्त होने के बाद तीन अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने बताया कि बंगरा, देवकुली और बुचेया गांव में घायलों से लिखित बयान लिया जा रहा है और FIR दर्ज की जा रही है। सभी घटनाओं में RJD समर्थकों पर पिटाई का आरोप है। जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।

BJP प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी पहुंचे अस्पताल – Gopalganj Violence After Voting, घटना की सूचना मिलते ही BJP प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचे।

Gopalganj Violence After Voting
Gopalganj Violence After Voting

उन्होंने घायल लोगों बंगरा के संजीत मिश्रा, देवकुली के सुमन सिंह और बुचेया गांव के दलित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

Gopalganj Violence After Voting – मिथिलेश तिवारी ने इस घटना को राजनीतिक हिंसा और लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने कहा RJD विधायक प्रेम शंकर यादव के समर्थक हताशा में हिंसा पर उतर आए हैं।

चुनावी हार सामने देखकर वे निर्दोष मतदाताओं को निशाना बना रहे हैं। प्रशासन 48 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करे।

तीनों घटनाओं के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। संवेदनशील गांवों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। SDPO राजेश कुमार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। दोषियों की पहचान की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

Gopalganj Violence After Voting – प्रशासन ने जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। चुनाव आयोग को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई है।

Gopalganj Violence After Voting – राजनीतिक तापमान चरम पर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच बैकुंठपुर में यह हिंसा सियासी माहौल को और गरम कर रही है। जहां BJP इस घटना को “लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला” बता रही है, वहीं RJD ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बैकुंठपुर में मतदान खत्म होते ही राजनीतिक हिंसा ने एक बार फिर बिहार के चुनावी माहौल की गर्मी बढ़ा दी है।

Gopalganj Violence After Voting – दलित परिवार पर हमला, RJD समर्थकों पर आरोप और BJP प्रत्याशी की तीखी प्रतिक्रिया से यह मामला अब बड़ा रूप ले सकता है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

कुचायकोट में अमरेन्द्र पाण्डेय और विजय चौबे आमने-सामने, झुककर प्रणाम से जीता दिल | Bihar Election 2025

बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर Bihar Election 2025 | कुचायकोट विधानसभा से ब्रेकिंग न्यूज़ टीडीएस वायरलस संवाददाता

 

कुचायकोट विधानसभा, गोपालगंज: चुनावी माहौल में जहां पूरे बिहार में टकराव की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं आज कुचायकोट बाजार से एक सौहार्द और मर्यादा की मिसाल देखने को मिली।

पांच बार से लगातार जीत रहे बाहुबली विधायक अमरेन्द्र पाण्डेय (Amrendra Kumar Pandey) का विशाल काफिला जब कुचायकोट बाजार (Kuchaykot Bazar) से गुजर रहा था, तभी सामने से जन सुराज प्रत्याशी विजय चौबे (Jan Suraaj Party Vijay Chaubey) का काफिला आ गया। दोनों ओर सैकड़ों गाड़ियाँ, हजारों समर्थक, जोश भरे नारे और झंडों का शोर माहौल को तीव्र बना रहा था।

Bihar Election 2025
अमरेंद्र कुमार पाण्डेय – img

Bihar Election 2025 | ऐसे तनावपूर्ण क्षण में अमरेन्द्र पाण्डेय ने वह कर दिखाया जिसकी चर्चा अब हर जगह हो रही है — Amrendra Pandey ने अपनी गाड़ी रोककर विजय चौबे (Vijay Chaubey) को झुककर प्रणाम किया।

Bihar Election 2025
विजय चौबे – img

पूर्व आईएएस और दो बार विधायक रहे स्व. बच्चा चौबे के पुत्र विजय चौबे ने भी मुस्कुराकर आशीर्वाद दिया और हाथ मिलाया। कुछ पल के लिए नारे थम गए, भीड़ शांत हो गई, और हवा में एक सद्भाव और सम्मान की भावना तैरने लगी।

Bihar Election 2025 – राजनीति में प्रतिस्पर्धा बनी रहे, लेकिन मर्यादा और सम्मान की परंपरा कायम रहे, यही संदेश इस दृश्य ने दिया है। कुचायकोट ने आज दिखा दिया — यह बिहार है, यहां राजनीति के साथ संस्कार भी जीवित हैं।

गोपालगंज रैली में CM नीतीश ने लालू परिवार पर बोला हमला, कहा 20 साल में बिहार बदल गया | CM Nitish Kumar Gopalganj

CM Nitish Kumar Gopalganj

गोपालगंज, टीडीएस वायरल न्यूज़: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को गोपालगंज (Gopalganj Br28) के कटेया (Kateya) में आयोजित चुनावी रैली के दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोला।

नितीश जी ने कहा कि 2005 से पहले बिहार भय और अराजकता का केंद्र था, लेकिन अब राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

20 साल में बिहार का कायाकल्प – CM Nitish Kumar Gopalganj | नीतीश कुमार ने कहा, 2005 से पहले लोग शाम के बाद घर से निकलने से डरते थे। लेकिन आज बिहार सुरक्षित है, विकसित है और आगे बढ़ रहा है। राज्य पूरी तरह बदल चुका है।

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए बताया कि शिक्षा क्षेत्र में पांच लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करने के लिए राज्य में कई नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।

CM Nitish Kumar Gopalganj
नितीश कुमार साथ मे सुनील कुमार – कटेया का फोटो

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अब 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त, वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी, और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं।

आज बिहार (Bihar) में पुलिस बल में महिलाओं की संख्या देश में सबसे ज़्यादा है। हमने हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है, Nitish Kumar (नीतीश) ने कहा।

नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar Gopalganj) ने कहा कि उनकी सरकार हर समुदाय के विकास के लिए काम करती है। उन्होंने बताया कि राज्य में मंदिरों की चारदीवारी के साथ-साथ मुस्लिम कब्रिस्तानों की फेंसिंग भी कराई गई है।

CM Nitish Kumar Gopalganj – पहले राजनीति हिंदू-मुस्लिम आधार पर होती थी। हमने इसे खत्म किया है। अब काम सबके लिए होता है, नितीश जी ने कहा।

CM Nitish Kumar Gopalganj – मोदी सरकार की तारीफ | मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की और कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का योगदान अहम रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने बिहार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। हम मिलकर राज्य को आगे बढ़ा रहे हैं, नीतीश कुमार ने कहा।

CM Nitish Kumar Gopalganj – Bihar Chunaw 2025

मंगलवार को मुज़फ्फरपुर में भी की थी सभा – इससे पहले नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुज़फ्फरपुर में भी रैली की थी, जहाँ उन्होंने NDA सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और विपक्ष पर निशाना साधा।

Independent Candidate Vijay Kumar from Sheikhpura Caught with ₹1.85 Crore Blank Cheques | Income Tax Investigation

Income Tax Investigation

Sheikhpura/Nalanda (Bihar Election 2025): A major development during the ongoing Bihar Assembly Elections has created a political stir.

Independent candidate Vijay Kumar from Sheikhpura Assembly Constituency No. 169 has landed in legal trouble after police seized ₹55,500 in cash and 37 blank cheques worth ₹1.85 crore during a vehicle inspection at Chhatiyana Checkpost in Harnaut block on Tuesday.

Income Tax Investigation – According to police sources, the cheques were signed by Deepak Kumar Sharma, but the recipient’s name, account number, and other details were left blank. The money was reportedly being transported from Patna to Belchi.

Harnaut Police Station in-charge Amardeep Kumar confirmed the incident and stated that carrying such a large amount of cash and unverified banking documents during the enforcement of the Model Code of Conduct (MCC) is a serious violation. The cash and cheques have been seized, and further investigation is underway.

Income Tax Investigation
Viral photo – Vijay Kumar

Income Tax Department Takes Over Investigation – Following the recovery, the Income Tax Department was immediately informed and has taken charge of the investigation. Officials are probing the source and intended use of the money, especially given the timing during the election period.

Income Tax Investigation – Investigators are also examining the connection between the cheque issuer and the person transporting them, to determine whether the funds were meant to influence voters or used for other election-related activities.

Income Tax Investigation – Vijay Kumar

The incident has caused a political uproar in local circles, with opposition parties demanding strict action and raising questions over the transparency of election campaigns.

कुचायकोट विधानसभा चुनाव 2025: बाहुबली पप्पू पांडे बनाम नया चेहरा हरिनारायण सिंह | Bihar Election 2025

Bihar Election 2025
गोपालगंज की सियासत में फिर गर्मी टीडीएस वायरलस की रिपोर्ट: 

बिहार के गोपालगंज जिले की कुचायकोट विधानसभा सीट 103 इस बार बिहार की सियासत में सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद और बाहुबली छवि वाले विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय एक बार फिर मैदान में हैं,

जबकि महागठबंधन ने दुबई के उद्योगपति हरिनारायण सिंह कुशवाहा पर दांव लगाया है। एक तरफ सत्ता का अनुभव और बाहुबली प्रभाव है, तो दूसरी तरफ ‘बदलाव’ का नया चेहरा और प्रवासी सफलता की कहानी।

Bihar Election 2025 – बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के साथ ही गोपालगंज की सियासत गरम हो गई है। इस जिले में कुल 72 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा, जिनमें से 20 नामांकन रद्द कर दिए गए।

अब 52 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा कुचायकोट सीट की है। यहां एनडीए के उम्मीदवार अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय और कांग्रेस के प्रत्याशी हरिनारायण सिंह कुशवाहा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

Bihar Election 2025 – पप्पू पांडेय नीतीश के भरोसेमंद बाहुबली, अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी और पार्टी के मजबूत चेहरों में गिने जाते हैं।

पप्पू पाण्डेय (Amrendra Kumar Pandey) लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं और इस बार छठवीं बार चुनावी मैदान में हैं। उनका मूल गांव तुलसिया (हथुआ विधानसभा क्षेत्र) में है, लेकिन उन्होंने राजनीतिक जमीन कुचायकोट में तैयार की।

2020 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के बाहुबली नेता काली प्रसाद पांडेय को 20 हजार से अधिक वोटों से हराया था। उन्हें कुल 74,359 वोट मिले थे और वे एनडीए की जीत का अहम चेहरा बने थे।

नामांकन के दिन पप्पू पांडेय के समर्थन में हजारों की भीड़ उमड़ी थी, फूल-मालाओं से उनका स्वागत हुआ और समर्थकों ने ‘नीतीश के सिपाही, पप्पू पांडेय ज़िंदाबाद’ के नारे लगाए। कुचायकोट में उनकी पकड़ इतनी मजबूत है कि वे यहां के हर पंचायत और बूथ स्तर तक सक्रिय माने जाते हैं।

हालांकि पप्पू पांडेय (Pappu Pandey) की छवि विवादों से अछूती नहीं है, वे ट्रिपल मर्डर, रंगदारी, लूट और फायरिंग जैसे 14 मामलों में नामजद हैं। उन पर कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी में सजा नहीं हुई है।

उनके बड़े भाई सतीश पांडेय (Satish Pandey) का नाम भी 90 के दशक के कई संगीन मामलों, जैसे मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड और चाड़ी नरसंहार, से जुड़ा रहा है। फिलहाल दोनों भाई जमानत पर हैं, लेकिन समर्थक इन्हें जनता का नेता कहकर बचाव करते हैं।

हरिनारायण सिंह कुशवाहा: बदलाव का चेहरा, दुबई के उद्योगपति Bihar Election 2025– वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और महागठबंधन ने इस बार एक नया दांव खेला है। उन्होंने दुबई में कारोबार कर रहे हरिनारायण सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाकर

Bihar Election 2025 मे बदलाव और स्वच्छ राजनीति’ की राह पर दांव लगाया है। हरिनारायण सिंह का कहना है कि वे “विदेश में सफलता के बाद अब अपने गांव-प्रदेश की सेवा के लिए लौटे हैं।

वे स्थानीय स्तर पर शिक्षा, रोजगार और युवाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे पर प्रचार कर रहे हैं। कुचायकोट में वे खुद को जनता का बेटा कहकर प्रचार कर रहे हैं और दावा करते हैं कि बाहुबल से नहीं, विकास से कुचायकोट जीतेगा।

Bihar Election 2025 जनता के मुद्दे: विकास बनाम प्रभाव- कुचायकोट सीट पर इस बार मुकाबला सिर्फ दलों के बीच नहीं, बल्कि छवि और सोच के टकराव के रूप में देखा जा रहा है।

Bihar Election 2025
Kuchaykot Vidhansabha 103 से दोनों प्रत्याशी का फोटो

एक तरफ विकास और बदलाव की बात है, तो दूसरी तरफ प्रभाव और पुराना नेटवर्क। यहां के मतदाता सड़क, रोजगार, अपराध और शिक्षा को अहम मुद्दे मान रहे हैं।

Bihar Election 2025 – हालांकि जातीय समीकरण भी यहां की राजनीति में अहम भूमिका निभाते हैं राजपूत, यादव, कुशवाहा और मुसलमान वोटरों का संतुलन किसी भी उम्मीदवार की जीत तय कर सकता है।

गांवों में माहौल मिश्रित है। कुछ मतदाता पप्पू पांडेय को काम करने वाला नेता बताते हैं, जबकि युवा वर्ग हरिनारायण सिंह में “नई उम्मीद” देख रहा है। एक स्थानीय शिक्षक ने कहा — अब जनता बाहुबल नहीं, विकास चाहती है। जो रोज़गार देगा, वही हमारा नेता होगा।

कुचायकोट सीट का इतिहास- कुचायकोट विधानसभा सीट गोपालगंज जिले की सबसे संवेदनशील सीटों में से एक मानी जाती है। 1990 के दशक से यहां बाहुबलियों का दबदबा रहा है। हालांकि पिछले दो चुनावों में एनडीए ने इस सीट पर लगातार कब्जा बनाए रखा है।

इस बार मुकाबला और दिलचस्प इसलिए है क्योंकि एक ओर छह बार के विधायक, तो दूसरी ओर पहली बार चुनाव लड़ने वाला नया चेहरा आमने-सामने है।

Bihar Election 2025 – Kuchaykot Vidhansabha 103

Bihar Election 2025 – चुनाव आयोग के आंकड़े और संभावना, नामांकन के बाद अब प्रचार जोरों पर है। कुचायकोट में इस बार लगभग 2.85 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.36 लाख महिलाएं शामिल हैं। पिछले चुनाव में यहां 61.2% मतदान हुआ था।

Bihar Election 2025 – राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि महागठबंधन का वोट एकजुट रहा तो मुकाबला कड़ा हो सकता है, लेकिन पप्पू पांडेय की जमीनी पकड़ अभी भी मजबूत है।

गोपालगंज में इतिहास रचने की तैयारी में प्रीति किन्नर, Bhore Assembly 103 से जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार

गोपालगंज/टीडीएस वायरलस (Bihar Election 2025 – Bhore Assembly 103 Breaking News): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार गोपालगंज जिले की भोरे विधानसभा 103 सीट पर एक अलग ही मुकाबला देखने को मिलेगा।

समाजसेवी और ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता प्रीति किन्नर ने जन सुराज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वह मौजूदा शिक्षा मंत्री और JD(U) के विधायक सुनील कुमार को टक्कर देंगी।

Bhore Assembly 103 – प्रीति ने कहा कि वह पहले एक इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि उनके “विचार और लक्ष्य” प्रशांत किशोर के जन सुराज आंदोलन से मेल खाते हैं। इसलिए उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।

Bhore Assembly 103 “जनता का भरोसा ही मेरी ताकत” — प्रीति किन्नर Tds Virals Team से खास बातचीत में प्रीति ने कहा, “मैं दो दशक से ज्यादा समय से इस इलाके में सोशल वर्क में गहराई से जुड़ी हूं।

लोगों की अपील और प्यार ने मुझे राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। जनता ने हमेशा मुझ पर भरोसा किया है, और मुझे यकीन है कि इस बार भी वो मेरे साथ खड़ी होगी।

प्रीति ने बताया कि वह हर साल गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी करवाती हैं, और आपदा या संकट के समय जरूरतमंदों की मदद करती हैं। उन्होंने कहा कि उनके इलाके में भले ही ट्रांसजेंडर वोटर कम हों, लेकिन समाज के हर वर्ग में उनका मजबूत समर्थन है।

Bhore Assembly 103 क्यों चुना जन सुराज पार्टी?प्रीति ने कहा, मैं एक इंडिपेंडेंट उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की तैयारी में थी, लेकिन जब मैंने जन सुराज पार्टी के विज़न को समझा, तो लगा कि यह वही सोच है, जो मैं समाज के लिए चाहती हूं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पलायन नियंत्रण।

प्रीति किन्नर ने प्रशांत किशोर का आभार जताते हुए कहा, मैं प्रशांत जी की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और जन सुराज पार्टी का उम्मीदवार बनाया। मैं इस भरोसे को कभी टूटने नहीं दूंगी।

Bhore Assembly 103
Priti Kinnar – Facebook profile pic

प्रीति ने कहा कि भोरे विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्याएं खराब सड़कें, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाओं का अभाव हैं। उन्होंने कहा, अगर जनता ने मुझे मौका दिया, तो मैं सबसे पहले इलाके में एक कॉलेज बनवाऊंगी।

साथ ही हर पंचायत में एम्बुलेंस सर्विस शुरू करवाऊंगी ताकि कोई मरीज इलाज के इंतज़ार में जान न गंवाए। महिलाओं के लिए पब्लिक टॉयलेट बनवाना भी मेरी प्राथमिकता होगी।

अगर प्रीति Bhore Assembly 103 इस चुनाव में जीतती हैं तो यह बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण होगा। अब तक भारत में केवल एक ट्रांसजेंडर विधायक, शबनम बानो (मध्य प्रदेश, 1998–2003) हुई हैं। भोरे विधानसभा सीट ने पिछले तीन चुनावों में तीन अलग-अलग पार्टियों को चुना है —

  • 2010 में BJP के इंद्रदेव मांझी,
  • 2015 में कांग्रेस के अनिल कुमार,
  • 2020 में JD(U) के सुनील कुमार।

अब 2025 में इस सीट पर जन सुराज पार्टी की प्रीति किन्नर मैदान में हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

प्रीति ने पिछले 20 वर्षों में समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, मैंने हमेशा गरीब, बेसहारा और महिलाओं के हक की आवाज़ उठाई है। अब मैं विधानसभा के ज़रिए इस काम को और मज़बूती से आगे बढ़ाना चाहती हूं।

Bhore Assembly 103 से जनता से अपील – Priti Kinnar

प्रीति ने कहा, मेरा उद्देश्य किसी धर्म, जाति या समुदाय के आधार पर राजनीति करना नहीं है। मैं सबकी आवाज़ बनना चाहती हूं। इस चुनाव में मुझे जनता का प्यार और समर्थन चाहिए ताकि मैं भोरे को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बना सकूं।

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले थावे में 1 करोड़ रुपए नकद बरामद, पुलिस कर रही जांच

गोपालगंज/टीडीएस वायरलस संवाददाता (Bihar News): विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी बीच थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव से पुलिस ने एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा करते हुए लगभग 1 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चुनाव से पहले भारी मात्रा में नकदी किसी विशेष स्थान पर भेजी जा रही है। थावे थानाध्यक्ष और FST (Flying Squad Team) ने तत्काल छापेमारी की, जिसके दौरान एक व्यक्ति के घर से करोड़ों रुपए कैश के साथ कई बैंक पासबुक और दस्तावेज़ भी बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि बरामद रकम की गिनती अभी जारी है। साथ ही कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ चल रही है। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह रकम चुनाव प्रचार या वोटरों को प्रभावित करने के उद्देश्य से इकट्ठी की जा रही थी।

Bihar Election 2025
पुलिस ने कैश बरामद किया – Bihar Election 2025

पुलिस मुख्यालय ने इस मामले पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर चुनाव की निष्पक्षता से समझौता नहीं किया जाएगा।

थावे पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

हम जनता से अपील करते हैं कि चुनाव को निष्पक्ष बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध लेनदेन या गतिविधि की सूचना तुरंत दें, थावे पुलिस।

Bihar Election 2025

बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच इतनी बड़ी रकम की बरामदगी ने हड़कंप मचा दिया है। यह कार्रवाई चुनाव आयोग और प्रशासन की सख्त निगरानी में की गई है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे और गिरफ्तारियाँ संभव हैं।

टिकट कटने के बाद भावुक हुईं सदर विधायक कुसुम देवी | Gopalganj Election 2025

गोपालगंज से बड़ी राजनीतिक खबर! टिकट कटने के बाद सदर विधायक फफक-फफक कर रो पड़ीं

टीडीएस वायरलस न्यूज़ गोपालगंज: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले गोपालगंज से एक बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। भाजपा ने सदर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक कुसुम देवी का टिकट काट दिया है। पार्टी ने इस बार जिला परिषद अध्यक्ष सुभाष सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

जैसे ही यह खबर विधायक और उनके परिवार तक पहुंची, माहौल पूरी तरह बदल गया। बताया जा रहा है कि कुसुम देवी अपने आवास पर ही फफक-फफक कर रो पड़ीं, और उनके समर्थक भी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके।

समर्थकों में फूटा गुस्सा, भाजपा नेतृत्व पर आरोप – घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर जुट गए। कई लोगों ने “न्याय चाहिए – सम्मान चाहिए” और “पूर्व मंत्री सुभाष सिंह अमर रहें” जैसे नारे लगाए।

वहीं, कुछ नाराज समर्थकों ने भाजपा नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि पार्टी ने वर्षों से मेहनत कर रही एक समर्पित विधायक को दरकिनार कर पैसे वालों को प्राथमिकता दी है।

आंसू भरे लहजे में विधायक कुसुम देवी ने कहा – हमने 20 साल से पार्टी की सेवा की। हर संकट में पार्टी के साथ खड़े रहे, जनता के बीच जाकर काम किया। लेकिन आज जब टिकट देने की बारी आई, तो पार्टी ने हमारे साथ विश्वासघात किया।

उन्होंने आगे कहा कि इस बार टिकट पैसे के दम पर बांटे गए हैं। उन्होंने बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “टिकट की खरीद-फरोख्त हुई है।

बेटे अमन कुमार का गुस्सा फूटा पैसे वालों के आगे पार्टी झुक गई – मौके पर मौजूद विधायक की पुत्र अमन कुमार ने मंच से खुलकर नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने कहा मेरी मां ने दिन-रात जनता के बीच काम किया।

गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हक़ की लड़ाई लड़ी। लेकिन भाजपा ने पैसे वालों के आगे सिर झुका लिया।

अमन कुमार ने “दिलीप जायसवाल मुर्दाबाद” और “मिथिलेश तिवारी मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए।
उन्होंने साफ कहा कि अब चाहे किसी पार्टी से या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में, वे चुनाव लड़ेंगे और मिथिलेश तिवारी को “रिकॉर्ड मतों से हराने” का दावा किया।

सदर विधायक आवास पर जुटी भीड़, समर्थकों ने कहा ‘विश्वासघात के खिलाफ जनता लड़ेगी’ टिकट विवाद की खबर फैलते ही गोपालगंज सदर विधायक आवास पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अब भी कुसुम देवी के साथ खड़े हैं।

एक समर्थक ने कहा कुसुम देवी ने आम जनता के लिए जो काम किया, वो कोई नहीं भूल सकता। पार्टी ने अन्याय किया है और अब जनता इसका जवाब देगी।

Gopalganj Election 2025
Kusum Devi Facebook profile pic

लोगों ने यह भी कहा कि अगर कुसुम देवी निर्दलीय मैदान में उतरती हैं, तो गोपालगंज और बैकुंठपुर दोनों सीटों पर राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।

भाजपा में टिकट बंटवारे के बाद असंतोष बढ़ा – भाजपा द्वारा एनडीए उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद, कई पुराने चेहरों में नाराज़गी देखने को मिल रही है।

कुछ नेताओं के चेहरे पर खुशी है, लेकिन कई वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ता टिकट नहीं मिलने से असंतुष्ट हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गोपालगंज सदर की यह घटना भाजपा के चुनावी गणित पर बड़ा असर डाल सकती है।

गोपालगंज की राजनीति में नया समीकरण – क्या कुसुम देवी निर्दलीय उतरेंगी? अब बड़ा सवाल यह है कि क्या कुसुम देवी या उनका परिवार निर्दलीय या किसी अन्य दल से चुनाव लड़ेगा?

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि समर्थक लगातार दबाव बना रहे हैं कि वे जनता के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरें। अगर ऐसा होता है तो गोपालगंज सदर और आसपास की सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज – राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा गर्म है कि भाजपा के अंदरूनी असंतोष का असर आगामी विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है। गोपालगंज में यह घटनाक्रम न सिर्फ भाजपा बल्कि पूरे एनडीए गठबंधन के लिए चिंता का विषय बन गया है।

एक वरिष्ठ नेता ने कहा – कुसुम देवी का जनाधार मजबूत है। अगर उन्होंने बगावत की तो पार्टी को नुकसान तय है।

Gopalganj Election 2025: गोपालगंज की राजनीति में नया मोड़

गोपालगंज सदर सीट पर टिकट विवाद ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है। जहां भाजपा नेतृत्व को भीतरघात से सावधान रहना होगा,

वहीं विपक्ष इस असंतोष का फायदा उठाने की रणनीति बना सकता है। फिलहाल, सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कुसुम देवी अगला कदम क्या उठाती हैं, पार्टी से बगावत या नया राजनीतिक सफर?

प्रीति किन्नर को जन सुराज पार्टी से भोरे विधानसभा 103 का टिकट मिला | Bhore Election 2025

Bhore Election 2025 – गोपालगंज के भोरे विधानसभा से प्रीति किन्नर को जन सुराज पार्टी का टिकट मिला!

पटना/बिहार: पटना स्थित जन सुराज कार्यालय में बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज भारती जी ने भोरे विधानसभा क्षेत्र (संख्या 103) से प्रीति किन्नर (Priti Kinnar) को आधिकारिक रूप से पार्टी का टिकट सौंपा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

प्रीति किन्नर ने कहा – मैं जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई हूँ। भोरे विधानसभा की जनता ने हमेशा सच्चे जनसेवक को सम्मान दिया है, और मैं उस परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगी।

Bhore Election 2025
Priti Kinnar – Facebook Profile pic

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन सुराज पार्टी के पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि, जन सुराज पार्टी समानता और सामाजिक न्याय की राजनीति करती है, और प्रीति किन्नर जैसी कर्मठ

Bhore Election 2025 – कार्यकर्ता को मौका देना हमारी विचारधारा का हिस्सा है। इस घोषणा के बाद पूरे गोपालगंज ज़िले के भोरे बिधानसभा (Bhore Assembly 103) में जन सुराज समर्थकों में उत्साह का माहौल है।