टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज, 9 जुलाई। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को गोपालगंज स्थित जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन एवं जिला संयोजक हरिओम राय ने संयुक्त रूप से परिषद का ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, छात्रहित और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वर्तमान एवं पूर्व कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
Gopalganj Abvp News | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख मुकुल शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्र, शिक्षा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करती आ रही है। परिषद ने देशभर के लाखों युवाओं में राष्ट्रवादी विचारधारा का संचार करते हुए नेतृत्व निर्माण का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में अभाविप की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।

राष्ट्रीय छात्र शक्ति पत्रिका के प्रांत संयोजक अनीश कुमार ने कहा कि अभाविप केवल छात्रहित का संगठन नहीं, बल्कि युवाओं में सामाजिक चेतना, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और राष्ट्रीय दायित्वबोध विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Gopalganj Abvp News | नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन ने कहा कि अभाविप का 78 वर्षों का गौरवशाली इतिहास राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। परिषद छात्रों के अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, राष्ट्रीय चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए निरंतर संघर्षरत रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी संगठन छात्रहित एवं राष्ट्रहित के प्रत्येक विषय पर पूरी सक्रियता से कार्य करता रहेगा।
Gopalganj Abvp News | खेलो भारत के प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह ने कहा कि परिषद शिक्षा के साथ-साथ खेल, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण को भी समान महत्व देती है। विभिन्न आयामों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास किया जा रहा है। स्वस्थ और जागरूक युवा ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।
Gopalganj Abvp News | जिला संयोजक हरिओम राय ने कहा कि राष्ट्रीय छात्र दिवस विद्यार्थियों को उनके कर्तव्यों और सामाजिक उत्तरदायित्वों का स्मरण कराने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि अभाविप छात्रों की समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक सुधार, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा, संगठन और संस्कार के मूल्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Gopalganj Abvp News
Gopalganj Abvp News today | इसअवसर पर पूर्व जिला संयोजक मंजीत राय, सोशल मीडिया के प्रांत सह संयोजक रोहित जायसवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश गोयल, राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत संयोजिका हर्षिता कुमारी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्या कविता कुमारी, आरकेएम की जिला संयोजिका श्रेया सिंह, पूर्व कार्यकर्ता सन्नी सिंह, विकास, अभिषेक पांडेय, रौशन श्रीवास्तव, कुणाल सिंह, ऋषभदेव शुक्ला, चंचल बरनवाल, शानू सिंह, नगर सह मंत्री विक्की कुशवाह, आशुतोष कुमार, रितिक सिंह, रितिक पंडित, निशांत तिवारी, गोलू कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ईसी क्रम में बैकुंठपुर में संगोष्ठी और पौधरोपण किया गया जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोपालगंज जिला प्रचारक जीतेश कुमार, छात्र शक्ति पत्रिका प्रांत संयोजक अनीश कुमार, खंड कार्यवाह सूरज सिंह उपस्थित रहेl







