गोपालगंज में ₹30 के विवाद में जेडीयू (JDU) नेता को चाकू मारा गया, गोरखपुर रेफर किया गया
टीडीएस वायरलस न्यूज़, कटेया (गोपालगंज):कटेया थाना छेत्र के रायपुरा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां (JDU) के एक लोकल नेता पर सिर्फ ₹30 के मामूली झगड़े में बेरहमी से हमला किया गया।
रविवार को जेडीयू (JDU) पंचायत प्रेसिडेंट पीतांबर शर्मा पर गांव के ही एक युवक ने कथित तौर पर कई बार चाकू से हमला किया। सूत्रों के मुताबिक, हमले में पीतांबर शर्मा को चाकू से एक दर्जन से ज़्यादा मारा गया है।
घटना के बाद, गाँव के लोगों ने उन्हें तुरंत पास के हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एडवांस इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि मामले की अभी जांच चल रही है।
टीडीएस वायरलस न्यूज़, कटेया/गोपालगंज: बिहार मे गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में 20 वर्षीय युवक का शव खेत से मिलने के बाद अगल बगल गाँवो में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी कांग्रेस कुशवाहा के पुत्र Anil Kushwaha अनिल कुशवाहा (20) के रूप में हुई है। परिवार वालो ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतक की मां का कहना है कि गांव की एक लड़की के साथ अनिल का पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था और शादी के दबाव के चलते युवती व उसके परिजनों ने मिलकर अनिल की हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही कटेया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
वहीं, एफएसएल (FSL) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने युवती की मां और भाई समेत 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Anil Kushwaha की मां ने बताया कि अनिल का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक साल पहले परिवार को इस रिश्ते की जानकारी हुई,
जिसके बाद उन्होंने बेटे को समझाया और उससे दूरी बनाने को कहा। मां के अनुसार, अनिल ने दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन युवती उस पर लगातार मिलने और अपने पास रखने का दबाव बनाती रही।
मां का आरोप है कि लड़की अनिल (Anil Kushwaha) पर शादी का दबाव डाल रही थी। शादी से इनकार करने पर वह SC-ST एक्ट में फंसाने की धमकी देती थी।
इतना ही नहीं, उसने एक बार अपना हाथ काट लिया था और जहर खाने की धमकी भी दी थी। मां के मुताबिक, इन घटनाओं से Anil Kushwaha मानसिक तनाव में था।
Anil Kushwaha (अनिल कुशवाहा) की मां ने यह भी आरोप लगाया कि युवती के भाई ने पहले अनिल से दोस्ती की और फिर उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। अनिल खरमास के बाद 15 तारीख को दूसरे राज्य में काम करने जाने वाला था,
लेकिन उससे पहले ही उसे मिलने के बहाने बुलाकर हत्या कर दी गई। परिवार का दावा है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया।
खेत में शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने युवती के भाई को हिरासत में लिया।
आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने और उसकी पिटाई करने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने आरोपी को एक घर में सुरक्षित रखा,
लेकिन भीड़ ने उस घर को चारों ओर से घेर लिया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
कटेया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Anil Kushwaha मामले मे हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि युवती की मां और भाई समेत 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Anil Kushwaha
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत हत्या है या कोई अन्य कारण। हालांकि, परिजनों के आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/कटेया: गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़िया गांव में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतका का शव घर के अंदर पंखे से लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद परिजनों और गाँव के बीच हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
वहीं मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि फांसी लगाकर की गई हत्या बताया है।
मृतका की पहचान भेड़िया गांव निवासी दिलीप शर्मा की पत्नी प्रियंका देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रियंका की शादी करीब 15 वर्ष पहले कटेया थाना क्षेत्र के मुकटा गांव निवासी विनोद शर्मा की बेटी के रूप में दिलीप शर्मा से हुई थी।
शादी के बाद प्रियंका दो बच्चों एक बेटा और एक बेटी की मां बनी। वर्तमान में प्रियंका का पति दिलीप शर्मा रोज़गार के सिलसिले में दुबई में रह रहा है, जबकि प्रियंका अपने बच्चों के साथ ससुराल में रहती थी।
मृतका के मायके वालों का आरोप है कि प्रियंका को लंबे समय से ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के भाई बिलकेश शर्मा ने बताया कि ससुराल पक्ष के कुछ सदस्य,
जिनमें बड़ी जेठानी सहित अन्य लोग शामिल हैं, छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रियंका के साथ मारपीट करते थे। कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
बिलकेश शर्मा का कहना है कि प्रियंका ने कई बार अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी मायके वालों को दी थी, लेकिन सामाजिक दबाव और बच्चों के भविष्य को देखते हुए मामला शांत कराने की कोशिश की जाती रही।
बिलकेश शर्मा ने यह भी बताया कि घटना वाले दिन उन्हें गांव के कुछ लोगों से फोन पर सूचना मिली कि प्रियंका की तबीयत अचानक खराब हो गई है।
जब वे आनन-फानन में भेड़िया गांव पहुंचे, तो घर के अंदर प्रियंका का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिजन अचंभित रह गए। उनका आरोप है कि पहले प्रियंका (Priyanka) की हत्या की गई और बाद में सबूत मिटाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद कटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने घर के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मायके पक्ष की ओर से ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
इस मामले में अपर थाना अध्यक्ष आरसी तिवारी ने बताया कि आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की गहन जांच की जाएगी और जो भी मामला सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कटेया थाना अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि मृतका के घर में घटना के समय उसके दो बच्चे मौजूद थे। बच्चों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उनकी मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
बच्चों के अनुसार, सुबह जब वे नींद से जागे तो दरवाजा बंद था। काफी देर तक मां के नहीं उठने पर उन्होंने दरवाजा खोला और आसपास के लोगों को बुलाया। पुलिस के अनुसार, मौके पर शव पंखे से लटका हुआ पाया गया।
उनका कहना है कि प्रियंका को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और यह आत्महत्या नहीं हो सकती। परिजन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं।
फिलहाल इस घटना को लेकर भेड़िया गांव और आसपास के गांवों में चर्चा का माहौल है। ग्रामीण भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
टीडीएस वायरलस न्यूज़, कटेया/गोपालगंज: कटेया थाना क्षेत्र से एक बड़ी ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विदेश भेजने के नाम पर पश्चिम चंपारण जिले के 13 युवकों से करीब 8 लाख 80 हजार रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगा है।
यह मामला पीड़ित युवकों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नाम पर हो रही ठगी की सच्चाई को भी उजागर कर दिया है।
टीडीएस वायरलस को प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटेया थाना क्षेत्र के महंथवा छितौनी गांव निवासी परशुराम यादव पर यह गंभीर आरोप है कि उसने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताकर बेरोजगार युवकों को अपने जाल में फंसाया।
आरोप है कि परशुराम यादव ने मोबाइल फोन के जरिए पश्चिम चंपारण जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पतीलार गांव के 13 युवकों से संपर्क किया और उन्हें सिंगापुर भेजने का भरोसा दिया।
आरोपित ने युवकों को यह विश्वास दिलाया कि वह वर्षों से बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने का काम कर रहा है और उसकी पहुंच विदेशों तक है। उसने प्रत्येक युवक से 80 हजार रुपये की मांग की।
विदेश जाकर अच्छी नौकरी और बेहतर भविष्य के सपने दिखाकर युवकों को पूरी तरह अपने झांसे में ले लिया।
युवकों का भरोसा जीतने के लिए परशुराम यादव ने बाकायदा स्टांप पेपर पर एक एग्रीमेंट भी तैयार करवाया, जिसमें यह लिखा गया कि अगर किसी कारणवश युवक विदेश नहीं जा पाए तो पूरी राशि उन्हें वापस कर दी जाएगी।
इस लिखित आश्वासन के बाद युवकों ने बिना किसी संदेह के अपनी मेहनत की कमाई उसे सौंप दी। पीड़ित युवकों के अनुसार, सभी ने मिलकर कुल 8 लाख 80 हजार रुपये आरोपी को दिए।
इसके बाद आरोपी ने उन्हें वीजा दिखाया और यह विश्वास दिलाया कि सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुछ दिनों बाद वह सभी 13 युवकों को फ्लाइट के नाम पर दिल्ली लेकर गया, जिससे युवकों का भरोसा और मजबूत हो गया।
लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद मामला पूरी तरह पलट गया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही परशुराम यादव अचानक फरार हो गया। युवकों ने दो दिन तक दिल्ली में उसका इंतजार किया,
लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जब युवकों ने बार-बार फोन किया तो आरोपी ने यह कहकर उन्हें टाल दिया कि फ्लाइट में कुछ अड़चन आ गई है और फिलहाल सभी को घर वापस लौट जाना चाहिए।
मजबूरी में सभी युवक अपने गांव लौट आए। इसके बाद जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि पैसे लौटाने के बजाय वह अब युवकों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा, जिससे पीड़ित और ज्यादा डर व तनाव में आ गए।
आखिरकार पीड़ित युवकों ने हिम्मत जुटाकर कटेया थाना में इस पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी परशुराम यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिकी दर्ज कराने वाले पीड़ित युवकों में विकास भगत, बलिराम गोड़, बृजमोहन साह, सरवन कुमार साह, ललन कुमार, अमरदीप कुमार, गोविंद कुमार, उपेंद्र कुमार, आलोक कुमार, राजकुमार, पप्पू कुमार और मनोज चौधरी शामिल हैं।
सभी युवक आर्थिक रूप से कमजोर किसान घर से आते हैं और विदेश जाकर अपने परिवार की स्थिति सुधारने का सपना देख रहे थे।
इस घटना के सामने आने के बाद कटेया में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग भी इस तरह की ठगी से सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि बेरोजगारी के कारण युवक आसानी से ऐसे जालसाजों के शिकार हो जाते हैं,
जो विदेश भेजने का झूठा सपना दिखाकर उनकी जमा-पूंजी हड़प लेते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
वहीं, प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि विदेश जाने से पहले सरकारी तौर पर पंजीकृत एजेंसियों से ही संपर्क करें और किसी भी व्यक्ति को बड़ी रकम देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।
टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज: कुशीनगर जिले (Kushinagar Zila) के सेवरही थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के खालगांव निवासी 25 वर्षीय प्रदीप साह (Pradip Sah) के रूप में हुई है, जो मनेजर साह का पुत्र था। प्रदीप चेन्नई में एक निजी कंपनी में काम करता था और दो दिन पहले ही घर लौटा था।
Pradip Kumar Instagram profile – img
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप सोमवार को अपनी बहन के घर कुशीनगर जिले के पकडिहार गांव आया हुआ था। बहन के घर पर वह सामान्य रूप से रह रहा था।
सोमवार की देर शाम उसने यह कहकर घर से बाहर निकलने की बात कही कि वह गौरी जगदीश गांव में एक पार्टी में शामिल होने जा रहा है।
इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
मंगलवार की सुबह जब सेवरही-पडरौना मार्ग पर स्थित गौरी जगदीश गांव के पास ग्रामीण शौच के लिए निकले, तो उन्होंने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। शव देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सेवरही थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धीरेंद्र राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक की पहचान प्रदीप साह के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना को लेकर पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी धीरेंद्र राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना, हत्या या किसी अन्य कारण से हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रदीप के मोबाइल फोन पर किसी युवती के संदेश (मैसेज) आए थे,
जिस पर पुलिस की विशेष नजर है। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और मैसेज की भी गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसके संपर्क में था और आखिरी बार किससे बातचीत हुई थी।
संदिग्ध मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर शव मिला है वह सड़क के किनारे सुनसान इलाका है।
ऐसे में यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं किसी वारदात को अंजाम देकर शव को वहां फेंका तो नहीं गया। हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट, कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यदि मामले में किसी भी तरह की आपराधिक साजिश या संलिप्तता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस घटना से कुशीनगर और गोपालगंज दोनों जिलों में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
TdsViralsNews | Location: Gopalganj, Bihar | गोपालगंज न्यूज़: गोपालगंज जिला मुख्यालय सहित गोपालगंज के पांच नगर निकाय क्षेत्र कचरे के ढेर में तब्दील होते जा रहे हैं। हर दिन करीब 200 ट्रॉली कचरा शहर (City) और उसके आसपास के इलाकों में डंप किया जा रहा है।
नगर निकायों में कचरा निस्तारण की व्यवस्था लागू होने के बावजूद अभी भी जिले के गोपालगंज, मीरगंज, हथुआ, बरौली और कटेया (Gopalganj, Mirganj, Hathuwa, Barauli, andKateya) क्षेत्र में कचरे का उचित प्रबंधन नहीं हो पा रहा है।
Government (सरकार) ने साफ-सफाई और स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा प्रबंधन इकाई की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। कचरे को नगर निकाय से उठाकर हाइवे और गांवों (Highway and Village) के किनारे फेंकना आम बात बन गई है।
Gopalganj garbage problem | गोपालगंज नगर परिषद में दिखती है व्यवस्था, लेकिन सच्चाई अलग – नगर परिषद गोपालगंज में जगह-जगह सूखा और गीला कचरा अलग रखने के लिए डस्टबिन लगाए गए हैं, जिससे बाहर से देखने पर सफाई व्यवस्था सही लगती है।
GOPALGANJ GARBAGE PROBLEM – img
लेकिन जब कचरे के उठाव की बारी आती है, तो सूखे और गीले कचरे में कोई भेदभाव नहीं किया जाता। दोनों को एक ही ट्रॉली में भरकर शहर से दूर ले जाकर सड़क किनारे गिरा दिया जाता है।
Gopalganj garbage problem – सूत्रों के अनुसार, पिछले पांच दशक से यह गंदगी फैलाने वाली व्यवस्था जारी है। एनएच-27 (NH27) के किनारे मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सिकमी, दुलदुलिया और छवहीं गांवों में रोजाना 40 से 50 ट्रॉली कचरा फेंका जाता है।
बदबू और धुएं से परेशान लोग | Gopalganj garbage problem – गावों में रहने वाले लोगों ने बताया कि कचरा गिराए जाने से उठने वाली बदबू से सांस लेना मुश्किल हो जाता है। स्थिति तब और खराब हो जाती है जब कचरे में आग लगा दी जाती है।
धुएं के कारण हाइवे पर दृश्यता कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। साथ ही हवा में फैलने वाला धुआं पूरे क्षेत्र के वायु प्रदूषण को बढ़ा रहा है।
बरौली और मीरगंज में भी वही हाल (Barauli and Mirganj) – Gopalganj garbage problem | वर्ष 2021 में बरौली नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा दिया गया था, लेकिन यहां की सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। अब भी इस क्षेत्र का कचरा संदली गांव के पास बने डंपिंग प्वाइंट पर फेंका जाता है।
वहीं मीरगंज नगर परिषद (Mirganj Nagar Parisad) क्षेत्र में कचरे को नरइनिया रेलवे ढाला (Narainiya Railway Dhala) के पास गिराया जाता है। यह क्षेत्र नगर निकाय के अधीन ही आता है, लेकिन कचरा निस्तारण की कोई ठोस व्यवस्था अब तक लागू नहीं की गई।
कटेया और हथुआ नगर पंचायतों में व्यवस्था नाम की चीज नहीं – Kateya or Hathuwa Gopalganj garbage problem | उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे कटेया नगर पंचायत (Kateya Nagar Panchayat) में भी कचरा प्रबंधन की कोई स्थायी योजना नहीं बन पाई है। यहां सोता नदी (Sota Nadi) के किनारे कचरा फेंकने और जलाने का काम नियमित रूप से जारी है।
हथुआ नगर परिषद (Hathuwa Nagar Parisad) में भी यही स्थिति है, जहां शहर से निकले कचरे को एक स्थान से उठाकर दूसरे स्थान पर डालने की औपचारिकता निभाई जाती है।
स्वास्थ्य पर मंडराता खतरा – Gopalganj garbage problem | स्वास्थ्य (Health) विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार कचरे का जमाव और धुआं डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण अब गोपालगंज (Gopalganj) के कई इलाके कचरा बम में तब्दील हो चुके हैं।
Gopalganj garbage problem – स्थानीय लोगों ने उठाई आवाज, गोपालगंज, बरौली, मीरगंज और हथुआ के कई नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि कचरा प्रसंस्करण इकाई (waste processing unit) जल्द से जल्द स्थापित की जाए।
स्थानीय निवासी डा. शिबू तिवारी, लाल बहादुर राय, परमेश्वर प्रसाद और मोहन लाल (Dr ने बताया कि ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था शुरू हो चुकी है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में यह योजना अब भी अधूरी है।
1. हर नगर निकाय में अलग-अलग सूखा और गीला कचरा प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए।
2. कचरा जलाने पर सख्त रोक लगाई जानी चाहिए।
3. कचरा उठाव और निस्तारण की निगरानी के लिए स्मार्ट ट्रैकिंग सिस्टम लागू करना होगा।
4. एनएच किनारे डंपिंग पूरी तरह प्रतिबंधित होनी चाहिए।
Gopalganj garbage problem 2025
गोपालगंज सहित जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन की मौजूदा व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हो रही है। हर दिन सैकड़ों ट्रॉली कचरा शहर और गांवों के बीच फेंका जा रहा है, जिससे बीमारियों, प्रदूषण और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से मांग की है कि गोपालगंज (Gopalganj ) को स्वच्छ बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
कटेया थाना क्षेत्र का मामला, इलाके में सनसनी प्रतिभा कुमारी की रिपोर्ट जाने – गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के कोटवा खाश कौलरही गांव से एक मामला खबर सामने आया है। जहाँ पे सरकारी स्कूल के पास स्थित एक तालाब से 7वीं कक्षा के छात्र Munna Kushwaha का शव बरामद हुआ। शव मिलने से पूरे कटेया और अगल बगल गाँव में हला मच गया है.
मृतक की पहचान अमवा गांव निवासी महेंद्र भगत के बेटे मुन्ना कुशवाहा (Munna Kushwaha) के रूप में हुई है। परिवार ने आशंका जताई है कि मुन्ना की हत्या कर उसके शव को पोखरे में फेंका गया है।
परिवार वालो के अनुसार, बुधवार को मुन्ना (Munna Kushwaha) रोज की तरह अपने स्कूल परीक्षा देने गया था। लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद वह घर वापस नहीं लौटा। जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला, तो परिवार वालो ने उसकी खोजबीन शुरू की।
कुछ घंटो बाद गांव में यह खबर फैल गई कि कोटवा खाश कौलरही स्कूल के पीछे स्थित पोखरे के पास एक शव पड़ा है। जब परिवार वाले वहां पहुंचे, तो शव की पहचान Munna Kushwaha (मुन्ना कुशवाहा) के रूप में हुई,
शव मिलने के बाद परिवार में रोना धोना मच गया। मृतक के चाचा ने दावा किया कि कुछ दिन पहले मुन्ना का अपने स्कूल के ही कुछ छात्रों से झगड़ा हुआ था। परिवार का आरोप है कि उन्हीं छात्रों और उनके सहयोगियों ने मुन्ना की हत्या कर दी।
चाचा ने कहा – उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। साफ है कि 8 लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की और शव को पोखरे में फेंक दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच हत्या और हादसे समेत विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरता से की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपित छात्रों व संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
इस मामला से पूरे गांव में परेशानी का माहौल है। गाँव वाले लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर स्कूली छात्र Munna Kushwaha की हत्या जैसी वारदात गांव में कैसे हो सकती है। गाँव के कुछ लोगो ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
गोपालगंज न्यूज़, टीडीएस वायरलस संवाददाता बिहार : जिले के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझरिया गांव के नहर पर बीती रात एक बड़ी घटना सामने आई। स्थानीय ग्रामीणों ने दो युवकों को गाय काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
Gopalganj Kateya cow slaughter Case – ग्रामीणों ने पकड़ा दो युवक
जानकारी के अनुसार, मंझरिया गांव के नहर के पास कुछ युवक गाय की हत्या कर मांस पैक कर रहे थे। तभी स्थानीय लोगों ने उन्हें देख लिया और मौके पर जाकर पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों युवक मंझरिया गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना में सिर्फ यही दो युवक शामिल नहीं थे बल्कि सोहनारिया और मंझरिया के कई अन्य युवक, साथ ही 5-6 अज्ञात लोग भी मौजूद थे। पकड़े गए आरोपियों ने खुद यह स्वीकार किया कि उनके साथ अन्य साथी भी इस कार्य में शामिल थे।
पुलिस की कार्रवाई शुरू -Gopalganj Kateya cow slaughter Case
सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है बल्कि इलाके में गौ-हत्या और गौ-तस्करी का संगठित गिरोह सक्रिय है। ग्रामीणों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराई जाए।
ग्रामीणों ने बताया कि जब भी गरीब या आम लोगों से छोटी सी गलती होती है तो नेताओं और प्रशासन की तरफ से तुरंत FIR दर्ज कर ली जाती है। लेकिन जब गाय काटने जैसे संवेदनशील मामले सामने आते हैं तो राजनीतिक दलों के बड़े नेता चुप्पी साध लेते हैं।
गाँव के युवको ने मौके पे पकडे – img
लोगों ने आरोप लगाया कि राजद, भाजपा और जदयू जैसे दलों के नेता भी इस मामले में चुप हैं क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है। ग्रामीणों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि नेताओं का स्तर अब बेहद नीचे गिरता जा रहा है।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि भाईचारे की बातें सिर्फ एकतरफा दिखाई देती हैं। जब भी इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं तो सामाजिक समरसता पर आघात होता है।
लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, वरना आने वाले समय में स्थिति और बिगड़ सकती है।
सोशल मीडिया पर विरोध – Gopalganj Kateya cow slaughter Case
मंझरिया नहर की यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। कई लोग इसे लेकर गोपालगंज पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। कुछ लोग भावनात्मक होकर आरोपियों पर कठोरतम दंड देने की बात भी कर रहे हैं।
Gopalganj Kateya cow slaughter Case – स्थिति
कटेया थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के नहर पर गाय काटते दो युवक पकड़े गए।
पकड़े गए दोनों मंझरिया गांव के ही निवासी हैं।
आरोपियों ने स्वीकार किया कि और भी लोग इस घटना में शामिल थे।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
GopalganjKateya cow slaughter case – गोपालगंज के कटेया क्षेत्र में सामने आई यह घटना गंभीर कानून-व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव से जुड़ा मुद्दा है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस पूरे गिरोह को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करे ताकि जिले में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है और आने वाले दिनों में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है।