Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

ABVP के 78वें स्थापना दिवस पर मेहंदी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ साप्ताहिक कार्यक्रमों का शुभारंभ

On: July 8, 2026 5:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रमों का शुभारंभ बुधवार को शहर स्थित महेंद्र महिला महाविद्यालय में मेहंदी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों की सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Abvp Today Gopalganj News | कार्यक्रम का शुभारंभ अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य प्रो. पुनम सिंह, सीबीएसई पब्लिक स्कूल की प्राचार्या पिंकी राय तथा महेंद्र महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. अवध किशोर पांडे और आरकेएम की प्रांत संयोजिका सुश्री हर्षिता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अभाविप के नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन ने प्रभावी मंच संचालन करते हुए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान कराया।

ABVP
महेंद्र महिला महाविद्यालय में आयोजित ABVP के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस कार्यक्रम के दौरान मेहंदी और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं – Img

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य प्रो. पुनम सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। मुख्य अतिथि पिंकी राय (Pinky Ray) ने कहा कि मेहंदी एवं पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं छात्राओं की कल्पनाशक्ति और रचनात्मक सोच को अभिव्यक्त करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती हैं।

Abvp Gopalganj News | वहीं महेंद्र महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. अवध किशोर पांडे ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं सृजनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Abvp
गोपालगंज के महेंद्र महिला महाविद्यालय में अभाविप द्वारा आयोजित मेहंदी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेती छात्राएं और मंच पर उपस्थित अतिथि – Img

निर्णायकों द्वारा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। पेंटिंग प्रतियोगिता में सविता रानी ने प्रथम, अंजली कुमारी ने द्वितीय तथा आरुषि मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में सुषमा कुमारी प्रथम, उर्मिला कुमारी द्वितीय तथा खुशी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Abvp
अभाविप के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन करते अतिथि एवं मेहंदी-पेंटिंग प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन करती छात्राएं – Img

Abvp News today

Abvp Gopalganj News | कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय छात्र शक्ति पत्रिका के प्रांत संयोजक अनीश कुमार, खेलो भारत के प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह, सोशल मीडिया के प्रांत सह संयोजक रोहित जायसवाल, जिला संयोजक हरिओम राय, विभाग छात्रा प्रमुख अंजलि गुप्ता, जिला छात्रा प्रमुख अदिति हर्ष, नगर सहमंत्री रोशनी कुमारी, आशुतोष कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश गोयल, महिमा कुमारी, श्रेया सिंह, संजना कुमारी, सोनम कुमारी, संध्या कुमारी सहित बड़ी संख्या में परिषद कार्यकर्ता एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now