Samrat Chaudhari पर संगीन आरोप: ‘मिस पटना’ शिल्पी गौतम रेप-ह’त्या केस और 6 ह’त्याओं से जुड़ा नाम

टीडीएस वायरलस संवाददाता प्रतिभा कुमारी पटना – बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बड़े चेहरे और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhari) पर पुराने आरोपों की चर्चा तेज हो गई है। विरोधी दलों ने यह सवाल उठाया है कि क्या सुशासन, नारी सम्मान और साफ सुथरी राजनीति का दावा करने वाली बीजेपी ऐसे विवादित नेता को अपने सबसे बड़े चेहरे के रूप में आगे रख सकती है?

दरअसल, Samrat Chaudhari (सम्राट चौधरी) का नाम सिर्फ राजनीतिक दल बदलने और सत्ता के करीब बने रहने तक सीमित नहीं है। उन पर ऐसे संगीन आरोप लगे हैं जिन्होंने बिहार की राजनीति और समाज दोनों को झकझोर दिया था। Samrat Chaudhari पर सबसे बड़ा आरोप है – 1999 में ‘मिस पटना’ शिल्पी गौतम रेप और ह’त्या केस से जुड़ा हुआ नाम।

शिल्पी गौतम केस क्या था? – साल 1999 में पटना विमेंस कॉलेज की छात्रा और मिस पटना का खिताब जीतने वाली शिल्पी जैन उर्फ शिल्पी गौतम की रहस्यमयी मौत ने पूरे बिहार को हिला दिया था। 2 जुलाई को कंप्यूटर क्लास जाते समय शिल्पी को कुछ लोगों ने जबरन उठा लिया और वाल्मीकि गेस्ट हाउस ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक ब’लात्कार किया गया।

Samrat Chaudhari
Samrat Chaudhari Instagram profile – img

3 जुलाई 1999 को शिल्पी और उसके दोस्त गौतम सिंह की लाश पटना के फ्रेज़र रोड स्थित विधायक आवास संख्या 12 के गैरेज में कार से बरामद हुई। कार का मालिक उस वक्त के कुख्यात साधु यादव थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मीडिया दबाव ने इस मामले को गैंगरेप और मर्डर के रूप में सामने ला दिया।

CBI की जांच में कई बड़े नेताओं और रसूखदार लोगों के नाम सामने आए। इन्हीं नामों में सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhari) का भी जिक्र हुआ। सीबीआई ने उनके वीर्य और फिंगरप्रिंट सैंपल तक लिए थे। हालांकि, सत्ता की ताकत और सबूतों के अभाव में केस को धीरे-धीरे दबा दिया गया।

Samrat Chaudhari पर 6 ह’त्याओं का आरोप और जेल यात्रा – सम्राट चौधरी के खिलाफ दूसरा बड़ा मामला 1995 में सामने आया। मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में समता पार्टी के नेता शकुनी चौधरी और कांग्रेस के नेता सच्चिदानंद सिंह के बीच कड़ा चुनावी मुकाबला हुआ।

29 मार्च 1995 को मतगणना के दिन शकुनी चौधरी के समर्थकों ने सच्चिदानंद सिंह के काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और बम भी फेंके। इस हमले में सच्चिदानंद सिंह सहित 6 लोगों की मौत हो गई।

घटना के बाद सम्राट चौधरी समेत 22 लोगों पर केस दर्ज हुआ। वे करीब 90 दिन जेल में भी रहे। निचली अदालत से लेकर सीजेएम कोर्ट तक उनकी जमानत अर्जी खारिज होती रही। आखिरकार, सम्राट चौधरी ने अपनी जन्मतिथि बदलकर खुद को नाबालिग साबित किया और जमानत हासिल कर ली। इसके बाद हत्या करवा दी गई और केस धीरे-धीरे कमजोर हो गया।

सम्राट चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने राजनीति में टिके रहने के लिए कई बार अपना नाम और जन्मतिथि बदली। आधिकारिक जन्मतिथि: 16 नवंबर 1968, जमानत के समय दिखाई गई जन्मतिथि: 1 मई 1981

इसी विवाद के कारण 1999 में जब राबड़ी देवी ने उन्हें बिना विधायक बने मंत्री बना दिया था, तो तत्कालीन राज्यपाल सूरज भान ने उनकी जन्मतिथि को लेकर आपत्ति जताई और मंत्री पद से हटा दिया।

1990 के दशक में सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhari) RJD के करीबी और राबड़ी देवी-लालू यादव के विशेष विश्वासपात्र थे। साधु यादव के साथ उनकी गहरी दोस्ती जगजाहिर थी। बाद में उन्होंने JDU का दामन थामा और अंततः बीजेपी में शामिल होकर आज उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच गए। लेकिन सवाल वही खड़ा होता है कि क्या बीजेपी को बिहार में सम्राट चौधरी के अलावा कोई और चेहरा नहीं मिला?

Samrat Chaudhari

BJP खुद को नारी सम्मान और सुरक्षित कानून-व्यवस्था की पार्टी बताती है। ऐसे में विरोधियों का तंज है कि जिस नेता पर रेप और हत्या जैसे गंभीर आरोप लग चुके हों, वह पार्टी का पोस्टर बॉय कैसे हो सकता है? जनता के बीच भी चर्चा है कि क्या सम्राट चौधरी विधानसभा की कुर्सी के हकदार हैं या जेल की सलाखों के!

DU Election Result 2025: ABVP की बड़ी जीत, NSUI की हार

टीडीएस वायरलस संवाददाता न्यूज़ – दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) छात्रसंघ चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस समर्थित NSUI को करारी शिकस्त दी है। इंस्टाग्राम पर 188K से अधिक फॉलोअर्स रखने वाली NSUI की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार Josyln Nandita Choudhary सोशल मीडिया की लोकप्रियता को वोट में बदलने में नाकाम रहीं।

Josyln Nandita Choudhary, जिन्हें सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील स्टार के रूप में जाना जाता है, को इस बार NSUI ने अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की सिफारिश पर Josyln को टिकट मिला। लेकिन उनकी ऑनलाइन फेमस पहचान जमीनी स्तर पर वोटों में तब्दील नहीं हो सकी।

DU Election Result 2025
Josyln Nandita Choudhary – Facebook Profile Photo

चुनाव परिणामों में Josyln को सिर्फ़ 12,000 वोट मिले। वहीं ABVP प्रत्याशी आर्यन मान (Aryan Maan) ने भारी जीत दर्ज करते हुए करीब 16,000 वोटों के अंतर से उन्हें हरा दिया।

सोशल मीडिया बनाम ज़मीनी राजनीति – DU Election Result 2025

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव परिणाम ने एक बार फिर यह साफ़ कर दिया है कि सोशल मीडिया की आभासी लोकप्रियता और ज़मीनी राजनीति में बड़ा फर्क होता है। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स होना जीत की गारंटी नहीं। ग्राउंड लेवल पर छात्र राजनीति में काम करना ही जीत का असली हथियार है।

ABVP की जबरदस्त जीत, NSUI की करारी हार

चुनाव परिणामों के बाद साफ़ है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का दबदबा लगातार बरकरार है। NSUI ने सोशल मीडिया और ग्लैमर को हथियार बनाने की कोशिश की लेकिन छात्रों ने साफ़ संदेश दिया – उन्हें परिवारवाद पसंद नहीं। वे भ्रष्टाचार को नकारते हैं। वे देशविरोधी बयानों को सपोर्ट नहीं करते।

छात्रों ने DU Election Result 2025 यही दिखा दिया कि देश का Gen Z सिर्फ़ ऑनलाइन ट्रेंड से प्रभावित नहीं होता, बल्कि असल मुद्दों पर वोट करता है, ABVP की जीत और NSUI की हार ने कांग्रेस और राहुल गांधी की रणनीति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या राहुल गांधी अब भी कहेंगे कि चुनावों में वोट चोरी हुआ?यहां तो चुनाव बैलेट पेपर से हुए हैं, यानी EVM का बहाना भी नहीं। यह साफ़ हो गया है कि देश के युवा अब कांग्रेस की राजनीति को नकार रहे हैं।

DU Election Result 2025 से बड़ा संदेश

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव हमेशा से राष्ट्रीय राजनीति का आईना माने जाते हैं। इस बार का नतीजा साफ़ बता रहा है कि आने वाले वक्त में देश की राजनीति में ABVP और भाजपा की पकड़ और मजबूत हो रही है, जबकि कांग्रेस और NSUI की पकड़ लगातार कमजोर पड़ रही है।

DU Election Result 2025

DU Election Result 2025 में ABVP की जीत सिर्फ़ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि यह Gen Z की सोच का प्रतिबिंब है। सोशल मीडिया पर ग्लैमर और फॉलोअर्स से वोट नहीं मिलते, असली ताकत जमीनी जुड़ाव और विचारधारा में है।

Instagram friend kidnapped: उज्जैन के अमीरजादे से 50 लाख की डिमांड, युवती व दोस्तों ने बनाया शिकार

उज्जैन (मध्यप्रदेश): सोशल मीडिया (Social Media Friend) की दोस्ती कब खतरनाक मोड़ ले ले, इसका ताज़ा उदाहरण सामने आया है। उज्जैन के नामी प्रॉपर्टी डीलर परिवार (Property dealer’s family) से ताल्लुक रखने वाले राहुल राठौर को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के चलते किडनैप कर लिया गया। लड़की और उसके साथियों ने न केवल युवक को गाड़ी समेत अगवा किया, बल्कि उससे 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग भी की। यह मामला उज्जैन और जबलपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, Instagram friend kidnapped प्रॉपर्टी डीलर Rahul Rathor (राहुल राठौर) की दोस्ती इंस्टाग्राम पर जबलपुर (Jabalpur) निवासी युवती Ayushi (आयुषी) से हुई थी। दोनों घंटों तक वीडियो कॉल और चैट पर बातें करते थे। बातचीत के दौरान आयुषी को पता चला कि राहुल करोड़पति परिवार से संबंध रखता है। यहीं से उसके दिमाग में पैसों की लालच भरी योजना तैयार हुई।

युवती ने राहुल से मिलने का प्लान बनाया। जब राहुल उससे मिलने पहुंचा, तो अचानक आयुषी की तीन महिला मित्र और कुछ युवक भी मौके पर आ धमके। उन्होंने राहुल को जबरन कार में बैठाकर अगवा कर लिया। इसके बाद लगातार फिरौती की मांग शुरू हो गई। शुरुआत में 50 लाख रुपये की डिमांड रखी गई, लेकिन सौदा 15 लाख रुपये में तय हुआ।

Instagram friend kidnapped – इस पूरे घटनाक्रम के दौरान अचानक किडनैपर्स की कार पलट गई। घटना की खबर परिवार और पुलिस तक पहुँच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे से पूरा खेल उजागर हो गया और किडनैपर गिरोह पकड़ा गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल चार युवतियों समेत कुख्यात गुज्जर गिरोह के संजय गुज्जर और फूल सिंह गुज्जर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारीfriend

Instagram friend kidnapped

यह घटना इस बात की बड़ी मिसाल है कि सोशल मीडिया पर आँख मूँदकर किसी से दोस्ती करना कितना खतरनाक हो सकता है। सिर्फ दिखावे और पैसों की लालच में युवतियों ने ऐसा कदम उठाया, जिससे उनकी ज़िंदगी बर्बाद हो सकती है।

Instagram friend kidnapped
चार लड़कीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जारी किया – Photos

पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि सोशल Facebook Twitter Instagram friend kidnapped मीडिया फ्रेंडशिप में सावधानी बरतें। खासकर युवाओं को यह समझना चाहिए कि ऑनलाइन दोस्ती हमेशा सच्ची नहीं होती। इस तरह के मामलों में अक्सर लालच, धोखा और अपराध ही निकलता है।

यह घटना Instagram friend kidnapped ने पूरे मध्यप्रदेश को हिला दिया है। Ujjain/MP उज्जैन से जबलपुर तक चर्चा है कि किस तरह युवतियों ने मिलकर करोड़पति परिवार (Cr. family) के युवक को किडनैप किया और उससे मोटी रकम की डिमांड की। यह घटना न केवल अपराध की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि सोशल मीडिया की अंधी दोस्ती पर भी सवाल खड़े करती है।

Rise and Fall 2025: पवन सिंह और आकृति नेगी का डांस वायरल, राजाजी के दिलवा टूट जाई

मनोरंजन भोजपुरी न्यूज़ – भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh (पवन सिंह) और रियलिटी शो स्टार आकृति नेगी (Akriti Negi) का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। दोनों ने स्टेज पर भोजपुरी हिट गाना “राजाजी के दिलवा टूट जाई” पर जबरदस्त ठुमके लगाए।

Rise and Fall-यह परफॉर्मेंस रियलिटी शो राइज एंड फॉल के सेट पर हुआ, जहां शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर ने पवन सिंह से आकृति संग परफॉर्म करने का रिक्वेस्ट किया। पवन सिंह ने तुरंत हामी भर दी और आकृति नेगी के साथ एनर्जेटिक डांस कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Rise and Fall

आकृति नेगी, जो पहले Roadies 19 और Splitsvilla X5 की विनर रह चुकी हैं, अब अपने चार्म और एनर्जी से “राइज एंड फॉल” में भी दर्शकों का दिल जीत रही हैं। वहीं पवन सिंह का जोश और ठुमके दर्शकों के लिए शो का सबसे यादगार पल बन गया।

Rise and Fall
पवन सिंह और आकृति नेगी का वायरल डांस वीडियो – Rise and Fall

Rise and Fall – सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और फैंस ने इस जोड़ी को खूब प्यार दिया है।

Gopalganj news: गोपालगंज में सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर, कुख्यात शराब तस्कर सद्दाम हुसैन को लगी गोली

टीडीएस वायरलस संवाददाता टुनटुन सिंह – गोपालगंज ज़िले में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा एनकाउंटर हुआ। शराब तस्करी की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर भठवां मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई।

Gopalganj news
पुलिस एनकाउंटर मे घायल को सदर अस्पताल गोपालगंज मे इलाज के दौरान का फोटो

गाड़ी में सवार अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली कुख्यात शराब तस्कर सद्दाम हुसैन को लगी, जिसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gopalganj news – क्या-क्या बरामद हुआ?

स्कॉर्पियो गाड़ी, 21 कार्टन विदेशी शराब, एक देशी पिस्तौल, एक कारतूस और एक खोखा

Gopalganj news – कौन है सद्दाम हुसैन?

सद्दाम हुसैन, मूल रूप से सीवान के बड़हडिया के शिवराजपुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम मंसूर आलम है। वर्तमान में वह गोपालगंज के बंजारी मोड़ Banzari Mode के पास एक गैराज में काम करता था, लेकिन लंबे समय से शराब तस्करी के धंधे में शामिल था।

Gopalganj news-पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ ज़िले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यह मुठभेड़ हुई है। फरार तस्करों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

क्या बोले अधिकारी?

हम अपराध और शराब तस्करी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। जो कानून तोड़ेगा, वो बचेगा नहीं।”
अवधेश दीक्षित, एसपी, गोपालगंज

AI Figurine 3D model free: अब सिर्फ 1 मिनट में बनाएँ अपना 3D मॉडल, बिल्कुल फ्री में Google से

टेक वायरलस न्यूज़ | क्या आपने कभी सोचा है कि आपका अपना 3D मॉडल (3D Model) सिर्फ 1 मिनट में तैयार हो सकता है? जी हाँ, अब यह मुमकिन है। Google और AI Tools की मदद से आप अपना फोटो अपलोड करके उसे 3D Figure, PVC Model या Figurine में बदल सकते हैं।

AI Figurine 3D model free प्रोसेस – 1 मिनट में कैसे बनेगा 3D मॉडल?

1.सबसे पहले आपको किसी भी AI 3D Modeling Website / Google Tool पर जाना होगा। जैसे मै कुछ Ai वेबसाइट का लिंक दिया उस पर जाकर देखे और policy पढ़ ले उसके बाद बनाये
👉 Google 3D Model Experiment

2.वहां अपना फोटो अपलोड करें।

3.अब यह Prompt Code डालें,👇

AI Figurine 3D model free – Using the nano-banana model, create a 1/7 scale commercialized figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment.

The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is the brush modeling process of this figurine. Next to the computer screen is a BANDAI-style toy packaging box printed with the original artwork., The packaging features two-dimensional flat illustrations.

Please turn this photo into a figure. Behind it, there should be a Model packaging box with the character from this photo printed on it. In front of the box, on a round plastic base place the figure version of the photo I gave you. I’d like the PVC material to be clearly represented. It would be even better if the background is indoors.

4.कुछ ही सेकंड में AI आपके फोटो का 3D Figurine Model बना देगा।

5.आप चाहे तो इसे Facebook Reels, Instagram, TikTok, YouTube Shorts पर शेयर कर सकते हैं। अब सिर्फ 1 मिनट में अपना 3D मॉडल बनाएँ – बिल्कुल FREE और वो भी Google से

AI Figurine 3D model free
ये फोटो AI से बनाये गए है.

MBBS doctor suicide Bihar: मुजफ्फरपुर में MBBS डॉक्टर आशुतोष ने आत्महत्या की, पिता की बंदूक से मारी गोली

टीडीएस वायरलस संवाददाता मुजफ्फरपुर, बिहार: जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। शुक्रवार रात काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर कॉलोनी में एक युवा MBBS डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आशुतोष कुमार चंद्र (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

MBBS doctor suicide Bihar – घटना कैसे हुई?

मिली जानकारी के अनुसार, आशुतोष शुक्रवार शाम लगभग 6  बजे ड्यूटी से घर लौटे थे। घर आने के बाद उन्होंने परिवार के साथ बैठकर नाश्ता किया और फिर अपने कमरे में चले गए।

कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो आशुतोष को खून से लथपथ देखा। उन्होंने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मार ली थी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हाल ही में ज्वाइन की थी नौकरी MBBS doctor suicide Bihar

आशुतोष ने हाल ही में MBBS की पढ़ाई पूरी की थी और एक सप्ताह पहले ही शहर के एक निजी अस्पताल में बतौर डॉक्टर नौकरी ज्वाइन की थी। परिवार और परिचितों के अनुसार, वह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे थे।

तनाव की वजह – PG परीक्षा में असफलता

करीब 10 दिन पहले PG (पोस्ट ग्रेजुएट) मेडिकल परीक्षा का परिणाम आया था। इसमें आशुतोष असफल रहे थे। इसके बाद से ही वे काफी तनाव में थे और खुद को अकेला रखने लगे थे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार हिम्मत बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वे डिप्रेशन से बाहर नहीं निकल पाए।

MBBS doctor suicide Bihar

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां और पिता सदमे में हैं। परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि आशुतोष ऐसा कदम उठा लेंगे।

MBBS doctor suicide Bihar
परिवार वाले से पूछ ताछ करते पुलिस – img

स्थानीय लोगों और डॉक्टरों की संगठनों ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है और कहा है कि युवाओं पर पढ़ाई और करियर का दबाव उन्हें मानसिक रूप से तोड़ देता है।

पुलिस जांच जारी – MBBS doctor suicide Bihar

घटना की सूचना पर काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बंदूक जब्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • मुजफ्फरपुर के जैतपुर कॉलोनी में MBBS डॉक्टर ने आत्महत्या की।
  • पिता की लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारी।
  • मृतक की पहचान आशुतोष कुमार चंद्र (25 वर्ष) के रूप में हुई।
  • हाल ही में MBBS की पढ़ाई पूरी कर नौकरी शुरू की थी।
  • PG परीक्षा में असफलता के बाद तनाव में चल रहे थे।
  • पुलिस ने बंदूक जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अपडेट – मुजफ्फरपुर में MBBS डॉक्टर आशुतोष कुमार (25) ने पिता की बंदूक से सिर में गोली मार आत्महत्या कर ली। हाल ही में नौकरी शुरू की थी और PG परीक्षा में असफल होने से तनाव में थे। MBBS doctor suicide Bihar

  • Muzaffarpur MBBS doctor suicide,
  • Muzaffarpur breaking,
  • MBBS doctor dies by suicide Bihar,
  • PG exam failure suicide case,
  • MBBS doctor Muzaffarpur news,
  • मुजफ्फरपुर एमबीबीएस डॉक्टर आत्महत्या,

MBBS doctor suicide Bihar – मुजफ्फरपुर ब्रेकिंग: MBBS डॉक्टर ने पिता की बंदूक से सिर में गोली मारकर की आत्महत्या, मुजफ्फरपुर के जैतपुर कॉलोनी में MBBS डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। हाल ही में नौकरी शुरू की थी, PG परीक्षा में असफल होने के बाद से थे तनाव में। मुजफ्फरपुर, MBBS डॉक्टर आत्महत्या, जैतपुर कॉलोनी, PG परीक्षा, बिहार न्यूज़, suicide case, Muzaffarpur news, breaking news Bihar

Pawan Singh Viral video: पवन सिंह ने अंजलि राघव से मांगी माफ़ी, भोजपुरी इंडस्ट्री में छिड़ी बड़ी बहस

टीडीएस वायरलस संवाददाता टुनटुन सिंह: भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता और गायक पवन सिंह इन दिनों एक विवाद के कारण सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में लखनऊ में आयोजित एक भोजपुरी गाना का कार्यक्रम में उनके द्वारा अभिनेत्री और हरियाणवी डांसर अंजलि राघव को स्टेज पर बिना अनुमति टच करने का मामला सामने आया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद दर्शकों और इंडस्ट्री के लोगों ने पवन सिंह की कड़ी निंदा की।

Pawan Singh Viral video पे अभिनेत्री अंजलि राघव ने इस मामले पर खुलकर अपनी नाराज़गी जताई और यहाँ तक कह दिया कि वह भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री को छोड़ देंगी। इस बीच पवन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए अंजलि राघव से माफ़ी मांगी और कहा कि उनका कोई ग़लत इरादा नहीं था।

Pawan Singh Viral video – घटना कैसे हुई?

27 अगस्त को पवन सिंह और अंजलि राघव का नया भोजपुरी गाना “सइयाँ सेवा करे” रिलीज़ हुआ था। इस गाने के प्रमोशन के लिए दोनों लखनऊ पहुँचे थे। कार्यक्रम के दौरान जब अंजलि स्टेज पर मौजूद थीं, तभी पवन सिंह ने अचानक उनकी कमर को टच किया।

Pawan Singh Viral video
Pawan Singh And Anjali Raghav Event Lucknow viral – img

अंजलि उस समय भले ही मुस्कुराकर बात को टाल गईं, लेकिन बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर असहज महसूस कर रही है.

Pawan Singh Viral video के बाद अंजलि के मुताबिक़, पवन सिंह ने कहा कि उनकी साड़ी में “कुछ लगा है” और इसी बहाने उन्होंने सार्वजनिक मंच पर उन्हें छुआ। बाद में जब अंजलि ने अपनी टीम से चेक करवाया तो पता चला कि उनकी साड़ी या ब्लाउज़ में कोई टैग या अन्य चीज़ नहीं लगी थी। यह बात जानने के बाद उन्हें बेहद ग़ुस्सा आया और उन्होंने आंसुओं में अपने दर्द को साझा किया।

पवन सिंह की सफाई और माफ़ी – Pawan Singh Viral video पर

वायरल वीडियो होने के बाद पवन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई दी। पवन ने लिखा: “अंजलि जी, मेरा कोई ग़लत इरादा नहीं था। अगर मेरे किसी भी व्यवहार से आपको तकलीफ़ पहुँची हो तो मैं आपसे क्षमाप्रार्थी हूँ। हम सभी कलाकार हैं और मंच पर कई बार अनजाने में ऐसी बातें हो जाती हैं। “हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि एक स्टार कलाकार से ऐसी गलती होना शर्मनाक है और माफ़ी मांगना भर काफी नहीं है। Pawan Singh Viral video घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। ट्विटर (अब X) और फेसबुक पर पवन सिंह की आलोचना करने वाले हजारों पोस्ट किए गए।

पत्रकार टुनटुन सिंह ने Pawan Singh Viral video पर लिखा: भोजपुरी के सुपरस्टार कहलाने वाले पवन सिंह हैं। नेता-सांसद बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन इस तरह की हरकत बेहद शर्मनाक है। भोजपुरी इंडस्ट्री को ऐसे मामलों पर आवाज उठानी चाहिए।”

अंजलि राघव कौन हैं?

अंजलि राघव एक जानी-मानी हरियाणवी मॉडल, डांसर और अभिनेत्री हैं। उन्हें ‘चंद्रवाल देखूंगी’, ‘गिरे ये आंसू’ जैसे सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ने लोकप्रियता दिलाई। हरियाणवी म्यूजिक के अलावा वे बॉलीवुड फिल्म ‘तेवर‘ में भी नज़र आ चुकी हैं।

Pawan Singh Viral video
Anjali Raghaw | Instagram img

अंजलि का सपना आईपीएस अधिकारी बनने का था, लेकिन पारिवारिक कठिनाइयों और माता-पिता के निधन के बाद उनका रुझान एक्टिंग की ओर बढ़ा। आज वह हरियाणवी इंडस्ट्री की टॉप आर्टिस्ट में गिनी जाती हैं।

पवन सिंह का राजनीतिक और फिल्मी करियर के बारे मे

पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के बड़े सितारे माने जाते हैं। उन्होंने ‘प्रतिज्ञा’, ‘सत्या’, ‘हर हर गंगे’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनके गाने यूट्यूब पर मिलियन्स व्यूज़ पाते हैं, राजनीति में भी पवन सिंह सक्रिय रहे हैं। 2014 में भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें आसनसोल से लोकसभा टिकट तक दिया गया था। हालांकि विवादित गानों और इस तरह के मामलों ने उनकी छवि को नुकसान पहुँचाया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में Pawan Singh Viral video छिड़ी बहस

Pawan Singh Viral video – मामला केवल एक विवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने भोजपुरी इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर बहस को जन्म दिया है। कई महिला कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा कि मंच और सेट पर अक्सर उन्हें असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

Pawan Singh Viral video सफाई

पवन सिंह का माफ़ी माँगना इस विवाद को खत्म नहीं करता। यह घटना भोजपुरी इंडस्ट्री और फ़िल्म जगत के लिए बड़ा सबक है कि महिला कलाकारों की गरिमा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। दर्शकों और फैंस की भी यही मांग है कि इस तरह की घटनाओं को हल्के में न लिया जाए।

Pawan Singh Viral video
Actor Pawan Singh – Instagram img

Tamkuhiraj Dol Mela 2025: डोल मेले में भगवान शंकर की झांकी में भोलेनाथ की किरदार निभा रहा युवक की मौत

तमकुहीराज डोल मेला हादसा: भगवान शिव की झांकी में मंच पर गिरा युवक, अस्पताल में हुई मौत

कुशीनगर में ऐतिहासिक महावीरी डोल मेले में दर्दनाक घटना

उत्तर प्रेदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज कस्बा में आयोजित ऐतिहासिक महावीरी डोल मेले में बुधवार की देर शाम उस समय मातमी सन्नाटा छा गया, जब भगवान शिव की झांकी में भोले बाबा का किरदार निभा रहे 25 वर्षीय युवक रामबहल कश्यप की मंच पर ही मौत हो गई। हजारों श्रद्धालुओं से भरे मेले में अचानक हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

Tamkuhiraj Dol Mela– मृतक युवक की पहचान

मृतक की पहचान रामबहल कश्यप पुत्र गिरधारी, निवासी बेलवा, थाना कसया, जिला कुशीनगर के रूप में हुई है। वह लंबे समय से धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और अपने उत्साही स्वभाव के लिए गांव और आसपास में जाने जाते थे।

परिजनों का कहना है कि रामबहल धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहते थे और इसी वजह से उन्हें भगवान शंकर की भूमिका निभाने का अवसर मिला था।

कैसे हुआ हादसा, Tamkuhiraj Dol Mela?

जानकारी के अनुसार, बुधवार को डोल मेले में अखाड़ा नम्बर 1 धुरिया इमिलिया, थाना सेवरही से आए दल द्वारा झांकी प्रस्तुत की जा रही थी। झांकी के दौरान रामबहल कश्यप भगवान शंकर की भूमिका निभा रहे थे। मंच पर प्रस्तुति के बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

Tamkuhiraj Dol Mela
प्रोफइल फोटो के अनुसार मृतक का है, – लेकिन TdsVirals इसे पुस्टि नहीं करत्ता

मौके पर मौजूद आयोजक और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रामबहल की मौत की सूचना जैसे ही उनके गांव पहुँची, परिवार में कोहराम मच गया। मां और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि रामबहल न केवल मिलनसार थे, बल्कि धार्मिक कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। उनकी असमय मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

झांकी देखने आए श्रद्धालु इस हादसे से हैरान और दुखी हो गए। बहुत से लोग इस घटना को “भोले बाबा की लीला” मानकर भावुक हो उठे। मेले में जहाँ पहले जयकारों और गीत-संगीत की गूंज थी, वहीं अब मातमी सन्नाटा फैल गया।

Tamkuhiraj Dol Mela – प्रशासन और पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी (SDM) तमकुहीराज और प्रभारी निरीक्षक सुशील शुक्ल मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने स्थिति को संभाला और मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और मृतक के परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।

महावीरी डोल मेले का महत्व – Tamkuhiraj Dol Mela

तमकुहीराज का महावीरी डोल मेला पूर्वांचल और बिहार की सीमा पर सबसे प्रसिद्ध धार्मिक आयोजनों में से एक है। इस मेले में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
भगवान शिव, माता पार्वती और विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां पारंपरिक रूप से प्रस्तुत की जाती हैं। यह मेला न केवल धार्मिक आस्था बल्कि सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक माना जाता है।

Tamkuhiraj Dol Mela- हादसे ने एक बार फिर बड़े आयोजनों में स्वास्थ्य और आपातकालीन सुविधाओं की कमी पर सवाल खड़े किए हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मेले में बड़े पैमाने पर भीड़ जुटती है, ऐसे में मेडिकल टीम और एंबुलेंस जैसी व्यवस्थाएँ मजबूत होनी चाहिए।

Tamkuhiraj Dol Mela

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज डोल मेले में भगवान शिव का किरदार निभा रहे युवक की मौत ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। जहां हजारों श्रद्धालु धार्मिक उत्साह के साथ झांकी देखने आए थे, वहीं अब यह मेला एक दर्दनाक स्मृति बन गया है।

TikTok comeback Bharat 2025: india मे कब वापस आएगा, सरकार का बड़ा फैसला

TikTok Ban in India: सरकार का बड़ा बयान, “कोई अनब्लॉकिंग आदेश जारी नहीं हुआ” झूठी और भ्रामक खबरें फैल रहीं

नई दिल्ली, अगस्त 2025 – सोशल मीडिया पर दिनभर यह चर्चा रही कि TikTok भारत में वापस आ गया है, लेकिन देर शाम भारत सरकार ने इस खबर पर बड़ा बयान देते हुए साफ़ कहा है कि TikTok पर लगे प्रतिबंध को हटाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ANI के हवाले से यह स्पष्ट किया कि TikTok की वापसी की खबरें पूरी तरह “झूठी और भ्रामक” हैं।

सरकार का आधिकारिक बयान – TikTok comeback Bharat

भारत सरकार ने शुक्रवार को यह दोहराया कि TikTok सहित अन्य बैन किए गए चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध अब भी पूरी तरह लागू है।
सरकारी सूत्रों ने कहा भारत सरकार ने TikTok के लिए कोई अनब्लॉकिंग आदेश जारी नहीं किया है। ऐसा कोई भी बयान/खबर झूठा और भ्रामक है।

TikTok comeback Bharat
टिकटोक अगर भारत मे वापस आता तो प्रोफइल फीचर ऐसे दीखता – img

TikTok comeback Bharat – क्यों शुरू हुई अफवाह?

पिछले कुछ दिनों में कई यूज़र्स ने दावा किया था कि उन्होंने बिना VPN के TikTok की वेबसाइट खोल ली है। यहां तक कि TikTok का होमपेज भारत में एक्सेस हो पा रहा था। इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि शायद सरकार ने ऐप को फिर से अनुमति दे दी है।

हालाँकि, हकीकत यह है कि – TikTok वेबसाइट होमपेज से आगे एक्सेस की अनुमति नहीं देती। TikTok मोबाइल ऐप अब भी पूरी तरह अनुपलब्ध है। यह तकनीकी नेटवर्क ग्लिच हो सकता है, लेकिन आधिकारिक तौर पर ऐप अब भी बैन ही है।

कब और क्यों हुआ था TikTok Ban?

जून 2020 में भारत सरकार ने TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था। इनमें AliExpress, Shein, UC Browser, ShareIt, CamScanner जैसे लोकप्रिय ऐप्स भी शामिल थे।

सरकार ने उस समय कहा था कि ये सभी ऐप्स – भारत की सॉवरेनिटी और अखंडता के लिए खतरा हैं। देश की सुरक्षा और पब्लिक ऑर्डर को नुकसान पहुँचा सकते हैं। डेटा चोरी और प्राइवेसी उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप इन पर लगे थे। यह फैसला भारत और चीन के बीच LAC (Line of Actual Control) पर बढ़ते तनाव के बाद लिया गया था।

TikTok की स्थिति अभी क्या है?

भारत में TikTok ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों से हटा दिया गया है।

वेबसाइट केवल आंशिक रूप से दिख रही है, लेकिन आगे एक्सेस ब्लॉक है। TikTok के Spokesperson ने भी कहा है कि भारत में कंपनी अब भी सरकार के निर्देशों का पालन कर रही है।

TikTok comeback Bharat – क्या TikTok दोबारा आ सकता है?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance भारत सरकार के साथ बातचीत करना चाहती है ताकि ऐप को वापस लाया जा सके। लेकिन जब तक सरकार से आधिकारिक अनुमति नहीं मिलती, TikTok का वापसी करना लगभग असंभव है।

TikTok comeback Bharat

सरकार ने साफ कर दिया है कि TikTok की वापसी की खबरें झूठी हैं। अभी तक बैन पूरी तरह लागू है और किसी तरह का अनब्लॉकिंग आदेश जारी नहीं किया गया है। इसलिए अगर आप TikTok India Return की उम्मीद कर रहे हैं, तो आपको अभी और इंतज़ार करना होगा।

TikTok Official Website