टीडीएस वायरलस, गोपालगंज: खुशियों से भरा घर एक पल में मातम में बदल गया। फुलवरिया बाजार निवासी राजेश सिंह कुशवाहा (Rajesh Singh Kushwaha) (35) अपनी बहन (Sister) की विदाई से कुछ घंटे पहले एक दर्दनाक सड़क हादसे में जिंदगी हार बैठे।
शनिवार (Saturday) रात बहन चंदा (Chanda Kumari) की शादी (Wedding) की रौनक पूरे घर में फैली हुई थी, लेकिन रविवार सुबह एक फोन कॉल ने परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।
Gopalganj sad Accident | 100 फीट तक ट्रक ने घसीटा, मौके पर ही मौत – घटना NH-722 छपरा–मुजफ्फरपुर मार्ग की है। राजेश सुबह जनवासा (प्राइमरी स्कूल परिसर) में बारातियों का कमरा लॉक कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक (Truck) ने उनकी बाइक (Bike) को सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और ड्राइवर राजेश को करीब 100 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक का पीछा किया।
भयभीत चालक ने कुछ दूर जाकर गाड़ी रोक दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
वहा के राजेश को छपरा सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
डोली और अर्थी एक ही दिन उठी – घर पर जहां रात भर शादी की धूम थी, वहीं कुछ घंटों बाद चीखों का सन्नाटा गूंज रहा था। मां मुन्नी देवी, पत्नी सोनी देवी, पिता लालबाबू कुशवाहा और छोटा भाई बार-बार बेहोश हो रहे थे।
सबसे ज्यादा सदमे में थी दुल्हन चंदा, जिसकी विदाई उसी समय होनी थी। वह बार-बार यही कह रही थी—
मेरी डोली कैसे जाएगी जब भैया ही नहीं रहे?
एक ही दिन में बहन की डोली और भाई की अर्थी उठने से सभी की आंखें नम थीं। गांव में ऐसा दृश्य देखने वालों ने कहा कि जीवन में इतना दर्दनाक पल कभी नहीं देखा।
राज मिस्त्री का काम करते थे राजेश, परिवार का इकलौता सहारा था – राजेश सिंह कुशवाहा लंबे समय से राज मिस्त्री का काम करते थे और घर के कमाऊ सदस्य थे। पिता मजदूरी करते हैं। राजेश की मौत ने पूरे परिवार को आर्थिक रूप से भी कमजोर कर देगा।
ग्रामीणों ने NH-722 जाम किया, पुलिस ने ट्रक जब्त किया – हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने NH-722 को करीब तीन घंटे जाम कर दिया। मकेर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार (Pappu Kumar) और अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार (Dharmendra Kumar) मौके पर पहुंचे।
पूर्व विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह और मुखिया मीना देवी के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए और जाम हटाया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है।
प्रशासन से मुआवजे की मांग – Gopalganj sad Accident
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और मुआवजा देने की मांग की है, क्योंकि राजेश के जाने के बाद परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है।







