Insurance claim rejection case 2026 march
Tds Virals News: हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट होने के बाद एक युवती ने Social media के माध्यम से अपनी पीड़ा साझा करते हुए पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं।
25 February से अस्पताल में भर्ती कनुष्का सिंदी (Kanushka Sindhi) ने दावा किया है कि इमरजेंसी स्थिति के बावजूद उनका क्लेम बार-बार अस्वीकार किया गया, जिससे उन्हें गंभीर मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
Insurance claim rejection case | कनुष्का के अनुसार, वह 25 फरवरी से स्पर्श हॉस्पिटल में इमरजेंसी कंडीशन में एडमिट हैं। उन्होंने बताया कि उनकी हेल्थ पॉलिसी (Policy No: 1…) सक्रिय है और प्रीमियम नियमित रूप से भरा गया है। इसके बावजूद जब अस्पताल में इलाज के दौरान insurance claim किया गया तो अज्ञात कारणों से उसे बार-बार रिजेक्ट कर दिया गया।
Insurance claim rejection Case “जरूरत के वक्त साथ न दे तो क्या फायदा?” कनुष्का ने अपने बयान में कहा: “हम सालों तक प्रीमियम भरते हैं इस भरोसे के साथ कि जरूरत के वक्त सुरक्षा मिलेगी। लेकिन जब सच में इमरजेंसी आती है, तो अगर इंश्योरेंस कंपनी मुंह मोड़ ले तो फिर ऐसी पॉलिसी का क्या फायदा?”
Kanushka ने यह भी आरोप लगाया कि कस्टमर केयर (Customer care) से संपर्क करने की कई कोशिशों के बावजूद उन्हें न तो स्पष्ट जवाब मिला और न ही सही सहायता। उनका कहना है कि कॉल या तो रिसीव नहीं हुए या उचित जानकारी नहीं दी गई, जिससे स्थिति और जटिल हो गई।
कंपनी और अस्पताल का नाम स्पष्ट नहीं इस मामले में न तो संबंधित इंश्योरेंस कंपनी का नाम सार्वजनिक रूप से सामने आया है और न ही अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
इसी कारण “टीडीएस वायरलस” ने इस दावे को पूरी तरह सही मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि जब तक संबंधित कंपनी और अस्पताल की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आती, तब तक खबर की पुष्टि अधूरी मानी जाएगी।
फिर भी सोशल मीडिया पर बहस तेज यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्शन, मेडिकल इमरजेंसी, और कस्टमर केयर रिस्पॉन्स जैसे मुद्दों पर बहस छिड़ गई है।
कई users ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें भी क्लेम सेटलमेंट के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि पॉलिसी की शर्तों और नियमों को विस्तार से समझना बेहद जरूरी है।
हेल्थ इंश्योरेंस में क्लेम रिजेक्ट होने के सामान्य कारण कुछ लोगो के अनुसार, हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे:
- पॉलिसी की शर्तों का उल्लंघन
- वेटिंग पीरियड पूरा न होना
- आवश्यक दस्तावेजों की कमी
- बीमारी का पॉलिसी कवरेज में शामिल न होना
- नेटवर्क अस्पताल से बाहर इलाज
हालांकि, कनुष्का (Kanushka) के मामले में वास्तविक कारण क्या है, यह आधिकारिक जांच और कंपनी की प्रतिक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Insurance claim rejection case | भरोसे का सवाल इंश्योरेंस का मूल उद्देश्य आर्थिक सुरक्षा देना है, खासकर तब जब व्यक्ति अचानक मेडिकल संकट में फंस जाए। ऐसे में यदि क्लेम रिजेक्ट हो जाता है, तो न केवल आर्थिक दबाव बढ़ता है बल्कि मानसिक तनाव भी कई गुना बढ़ जाता है।
यही कारण है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की परेशानी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत को दर्शाता है।
Insurance claim rejection case – क्या कहते हैं नियम?
Insurance नियामक प्राधिकरण के नियमों के अनुसार, यदि किसी ग्राहक का क्लेम reject किया जाता है, तो कंपनी को स्पष्ट कारण बताना अनिवार्य है।
ग्राहक को अपील करने और ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम के तहत शिकायत दर्ज करने का अधिकार होता है। इसके अलावा, आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ता फोरम या संबंधित प्राधिकरण से भी संपर्क किया जा सकता है।
Insurance claim rejection Case
Insurance Claim rejection case | फिलहाल इस मामले में संबंधित कंपनी और अस्पताल की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। जब तक दोनों पक्षों की बात सामने नहीं आती, तब तक पूरे मामले की निष्पक्ष तस्वीर स्पष्ट नहीं हो पाएगी।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और आपात स्थिति में अपने अधिकारों के प्रति कितने जागरूक रहना जरूरी है।










