ब्रेकिंग न्यूज़: गोपालगंज में करंट हादसा, बिजली मिस्त्री की मौत
टीडीएस वायरलस संवाददाता | Report by Tuntun Singh:बिहार के गोपालगंज ज़िले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के राजापुरी गांव में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां करंट लगने से बिजली मिस्त्री धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई।
मृतक की पहचान हरि लाल सिंह के बेटे धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
धर्मेंद्र गांव के ही एक व्यक्ति के घर बिजली सप्लाई ठीक करने गए थे।
काम के दौरान वह अचानक विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए और मौके पर ही अचेत हो गए।
आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गोपालगंज में दिनदहाड़े 10 लाख की ज्वेलरी लूट, बदमाशों ने की फायरिंग | Surbhi Jewelers looted in Gopalganj
गोपालगंज में बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े जेवर दुकान में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्म परसा बाजार स्थित सुरभि ज्वेलर्स की है।
हथियारबंद बदमाशों ने करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों को लूट लिया। इसके बाद जाते वक्त बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी और फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सारण रेंज के डीआईजी निलेश कुमार, सीवान एसपी और गोपालगंज एसपी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू ‘की।
सुरभि ज्वेलर्स की दुकान के बाहर पुलिस की छानबीन – img
लूट की वारदात का तरीका-
जानकारी के अनुसार, बरौली बाजार निवासी नारद प्रसाद का बेटा राजू सोनी अपनी दुकान पर ग्राहकों कों गहने दिखा रहे थे, तभी तीन बाइक पर सवार सात नकाबपोश हथियारबंद बदमाश दुकान में घुस आए। उन्होंने राजू सोनी के साथ मारपीट की और बंदूक की ‘नोक पर दुकान में रखे कीमती गहनों भरी अलमारी को र खाली कर दिया। घटना के दौरान जब स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया तो बदमाशों के द्वारा कई राउंड फायरिंग की, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गर्ड।
इस घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज पुलिस फौरन कर्ड जवानों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
सुरभि ज्वेलर्स की दुकान के बाहर बदमाशो का CCTV फोटो वायरल
डीआईजी निलेश कुमार ने कहा, “लगभग 10 लाख की ‘लूट की हुई है। एक हवाई फायर भी किया गया है। जांच तेज़ी से की जा रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। “दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद बाजार के दुकानदारों में भय और आक्रोश दोनों है। व्यवसायियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है!
ब्रेकिंग न्यूज़ – गोपालगंज में तीन वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, ग्रामीण चिकित्सक हिरासत में
3 साल के मासूम कैफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गलत इंजेक्शन देने का आरोप – गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तीन वर्षीय मासूम मोहम्मद कैफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक ग्रामीण चिकित्सक शत्रुघ्न राम ने इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई।
उल्टी-दस्त की शिकायत पर क्लिनिक ले जाया गया था बच्चा | Rural doctor arrested
मिली जानकारी के अनुसार, कैफ को उल्टी और दस्त की शिकायत थी। उसकी मां शकीला खातून इलाज के लिए उसे सिसई बाजार स्थित ग्रामीण चिकित्सक शत्रुघ्न राम के क्लीनिक पर ले गईं। इलाज के दौरान चिकित्सक ने दो इंजेक्शन लगाए। इंजेक्शन देने के कुछ ही देर बाद जब वे घर लौट रही थीं, तब कैफ के मुंह से झाग निकलने लगा और शरीर नीला पड़ गया। परिजनों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही कैफ की मौत हो गई।
गुस्साए ग्रामीणों ने शव के साथ किया सड़क जाम – Rural doctor arrested
गोपालगंज के सिसई गांव में तीन वर्षीय बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन – img
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने भोरे-भिंगारी मुख्य सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
सूचना मिलते ही भोरे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने ग्रामीण चिकित्सक शत्रुघ्न राम को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि ग्रामीण चिकित्सक से पूछताछ की जा रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ गोपालगंज/बिहार – Gopalganj Zameen Vivad, गोपालगंज ज़िले के गोनियार गांव में ज़मीन विवाद ने एक निर्दोष की जान ले ली। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सुमन तिवारी की मौत मंगलवार देर रात पटना PMCH में इलाज के दौरान हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में तनाव फैल गया और मृतक के घर में मातम पसर गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सुमन तिवारी और गांव के ही सतेन्द्र सिंह के बीच गैर-मजरूआ जमीन जोतने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि सतेन्द्र सिंह ने सुमन तिवारी की जमीन की सीमा को लांघते हुए जोताई शुरू कर दी थी, जिस पर सुमन ने आपत्ति जताई थी।
मारपीट में प्राइवेट पार्ट पर वार से सुमन हुए थे गंभीर रूप से घायल – Gopalganj Zameen Vivad
सुमन के भाई सुनील तिवारी के अनुसार, विवाद के बाद आरोपी सतेन्द्र अपने साथियों के साथ उनके घर के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब सुनील ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे सुमन तिवारी पर आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट पर जानलेवा वार किया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।
उन्हें पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी:
परिजनों ने शव को गोपालगंज सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया, जहां थावे थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू की। थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। पुलिस ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुमन तिवारी एक धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और पूजा-पाठ कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। गांव में उनकी छवि एक शांत और सज्जन व्यक्ति की थी। अचानक हुई इस नृशंस हत्या से पूरा गांव सदमे में है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
ब्रेकिंग न्यूज़, गोपालगंज: आज संघ कार्यालय में सभी अखाड़ा लाइसेंस धारकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से शैलेन्द्र पुरोहित उर्फ टुन्ना बाबा को अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक और धार्मिक प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक रवैये पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के लिए जहाँ भी कोई कार्य किया जाता है, वहाँ प्रशासन की ओर से अड़चनें उत्पन्न कर दी जाती हैं।
प्रशासन की अड़चनों से नाराज होकर अखाड़ा न निकालने का लिया निर्णय। – Gopalganj
धर्माचार्य शैलेन्द्र पुरोहित (टुन्ना बाबा) ने कहा, “हम सभी अत्यंत व्यथित हैं और इसी कारण हमलोगों ने निर्णय लिया है कि इस बार अखाड़ा नहीं निकलेगा।”
समाजसेवी प्रवीण कुमार ने बैठक में कहा, “हम मातम नहीं मना रहे हैं, लेकिन जब गाजा-बाजा भी नहीं रहेगा, तो फिर क्या बचेगा? यह चिंता का विषय है।”
वहीं, पीयूष कुमार ने प्रशासन और जन प्रतिनिधियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “हर धार्मिक कार्यक्रम में ऐसी ही बाधाएं उत्पन्न की जाती हैं। कोई भी जन प्रतिनिधि हमारी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है।”
ब्रेकिंग न्यूज़, टीडीएस वायरलस संवाददाता: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के कमला राय कॉलेज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर महाराणा प्रताप उर्फ पंकज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी जीतन सिंह के पुत्र पंकज सिंह के रूप में हुई है। पंकज पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे और उनका परिवार दिल्ली में रहता है।
हादसे जाने:
पंकज सिंह एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सास के श्राद्ध में शामिल होने के लिए अपने ससुराल मीरगंज स्थित कपरपूरा आए थे। वे सोमवारी और मंगलवारी की पूजा में भी शामिल होने के लिए रुके हुए थे।
बुधवार को किसी काम से गोपालगंज गए पंकज, लौटते समय जैसे ही कमला राय कॉलेज के पास पहुंचे, उनकी बाइक अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि पंकज के सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
रास्ते से गुजर रहे कुछ युवकों ने उन्हें सड़क पर खून से लथपथ देखा और तुरंत सदर अस्पताल गोपालगंज ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
यह हादसा गोपालगंज में सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही और तेज रफ्तार की समस्या को एक बार फिर उजागर करता है। प्रशासन से लोगों ने सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को कड़ा करने की मांग की है।
गोपालगंज टीडीएस वायरलस संवाददाता: गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसडिला गांव के पास एनएच-27 पर सोमवार को एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के दलेया गांव निवासी परमेश्वर राम के बेटे बिट्टू कुमार, चुनमुन शर्मा के बेटे मोहित कुमार और मैनेजर साह के बेटे गुलशन कुमार के रूप में हुई है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर ट्यूशन पढ़ने गोपालगंज जा रहे थे। तभी बसडिला गांव के पास एक बेकाबू पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायल युवकों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है। घटनास्थल से पिकअप के टायरों के निशान और CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।
गोपालगंज/बिहार संवाददाता: जादोपुर थाना क्षेत्र के बंगरी बाईपास पर एक दर्दनाक सडक हादसा हुआ। एक वृद्ध को बचाने के प्रयास में बाइक सवार सब्जी विक्रेता सामने से आ रही ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में सब्जी कारोबारी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जादोपुर थाना क्षेत्र के बंगरी बाईपास पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा | Gopalganj truck Accident
मृतक की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी विजयमल साह के बेटे बद्री गोंड के रूप में हुई है। बद्री अपनी बाइक से सब्जी खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। जब वह बंगरी गांव के पास बाईपास पर पहंचे, तभी एक वृद्ध व्यक्ति अचानक सड़क पार करने लगा। वृद्ध को बचाने के प्रयास में बद्री ने तेजी से अपनी बाइक मोड़ी। लेकिन इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान नरकटिया गांव निवासी बद्री गोंड के रूप में हुई
टक्कर इतनी भीषण थी कि बद्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया। सब्जी विक्रेता का शव खून से लथपथ मौके पर ही पड़ा रहा।
गोपालगंज में ट्रक हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत, घटनास्थल की तस्वीर
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जादोपुर थाने कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही बद्री के परिजनों में कोहराम मच गया। घर में मातम पसर गया।
ट्रक चालक हादसे के बाद वाहन समेत फरार
Gopalganj truck Accident – पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बद्री अपने परिवार में अकेले कमाने वाला था। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पडा है। ग्रामीण और पड़ोसी परिजनों को सांत्वना देने में लगे हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर फरार ट्रक चालक की पहचान करने में जुटी हुई है…
गोपालगंज: शुक्रवार को मेरा युवा भारत गोपालगंज के द्वारा जिला युवा अधिकारी सुश्री श्वेता सिंह के मार्गदर्शन से एवं मंगल पांडे युवा मंडल सलेहपुर के अध्यक्ष आदित्य कुमार तिवारी और गोपालगंज प्रखण्ड के नव चयनित स्वयंसेवक अनीश कुमार के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम कमला राय कॉलेज में किया गया।
हर साल 26 जुलाई का दिन देश में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य ना सिर्फ शहीदों को श्रद्धांजलि देना है, बल्कि देशभक्ति की भावना को मजबूत करना भी है। यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, कुशल युद्ध नीति, वीरता, जवानों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देशवासी देशभक्ति के रंग में डूबे हुए हैं और कारगिल युद्ध में शहीद हुए उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिन्होंने मुल्क की सीमाओं की रक्षा के लिए वीरता से साथ लड़ाई लड़ी। पूरा देश उन अमर शहीदों को नमन कर रहा है।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एच के पाण्डेय सर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम भारत के उन वीर सपूतों को नमन करते हैं जिन्होंने ऑपरेशन विजय को पूर्ण करते हुए शत्रुओं का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन सबको धूल चटाकर दुनिया को हैरान कर दिया था।
साथ ही दर्शनशास्र के अध्यापक प्रो प्रवीण पाण्डेय सर ने कहा कि कारगिल एक चुनौतीपूर्ण जगह थी जहां का तापमान माइनस 50 डिग्री होता है। इस बेहद चुनौतीपूर्ण हालात में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान के कायरों को धूल चटा दी और अंत में पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करना पड़ा और घुसपैठियों को भागना पड़ा। साथ ही अंग्रेजी विषय के अध्यापक प्रो संदीप सर ने कहा कि देश की रक्षा में लगे उन सभी भारतीय जवानों एवं शाहिद हुए उन वीर सपूतों से हमें राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए और हम जिस क्षेत्र में है उसी के माध्यम से राष्ट्र सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
मौके पर उपस्थित उचकागांव ब्लॉक के नव चयनित स्वयंसेवक नवीन सिंह ने कहा कि साथियों आज के दिन हमें अपने सैनिकों के बलिदान को कभी नहीं भूलने की प्रतिज्ञा करनी चाहिए। साथ ही शहीदों के परिवारों की सहायता के लिए हमेशा प्रयासरत रहने का संकल्प लेना चाहिए। संगोष्ठी समापन के तुरंत बाद शहीद स्मारक चिन्ह पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया एवं विशाल विजय रैली निकाली गई साथ ही साथ शहीदों को याद कर पौधा रोपण किया गया।
गोपालगंज/हथुवा – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हथुआ इकाई द्वारा गोपेश्वर महाविद्यालय, हथुआ की नई प्राचार्या प्रो० (डॉ०) अंजली गुप्ता जी को कार्यभार ग्रहण करने पर अंगवस्त्र से सम्मानित किया। साथ ही अभाविप, गोपालगंज के पूर्व जिला संयोजक दीपक रॉय जी तथा जिला सह संयोजक नवीन सोलंकी जी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
गोपेश्वर महाविद्यालय की महिला प्राचार्या – img
गोपेश्वर महाविद्यालय, हथुआ के 69 साल में पहली बार कोई महिला प्राचार्या की नियुक्ति हुई जो महिला सशक्तिकरण को दर्शाता है। प्राचार्या द्वारा आश्वासन दिया गया कि मेरे कार्यकाल में महाविद्यालय की रूपरेखा बदलेगी साथ ही सर्वांगीण विकास भी होगा। अभाविप सदैव से छात्रहित में कार्य करती है और आगे भी करती रहेगी तथा छात्रहित में ये विचार रखती है कि प्राचार्या की नई, प्रभावी, मजबूत व संगठित कार्यनीति हो जो महाविद्यालय की सफलता को शिखर पर पहुंचाने का हर संभव प्रयास करे।
साथ ही शैक्षणिक अराजकता अर्थात् शिक्षा प्रणाली में अव्यवस्था, अनिश्चितता और गड़बड़ी की स्थिति व अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार, संसाधनों की कमी को दूर करने का सफल प्रयास करें। मौके पर नगर मंत्री प्रतीक मिश्रा, कॉलेज मंत्री अमित कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष अभिनंदन सिंह, साक्षी, सानिया, शाहाना, जानु, शिल्पी, अदिति, शिवानी, आदि अन्य छात्र-छात्राएं भी नई प्राचार्या के सम्मान में उपस्थित थे।
प्राचार्या डॉ. अंजली गुप्ता (Anjali Gupta) का संकल्प
प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा, “मेरे कार्यकाल में कॉलेज की रूपरेखा बदलेगी, और हम सर्वांगीण विकास की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। ”डॉ. अंजलि गुप्ता शिक्षा व्यवस्था में अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार, संसाधनों की कमी जैसे मुद्दों को दूर करने की प्रतिबद्धता जताई।
अभाविप का दृष्टिकोण |
अभाविप ने कहा कि वह हमेशा से छात्रहित में कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी। संस्था चाहती है कि प्राचार्या की नई, प्रभावशाली, संगठित और मजबूत कार्यनीति से कॉलेज की सफलता शिखर तक पहुंचे।