टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/बिहार न्यूज़: गोपालगंज जिले के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। अब गोपालगंज में पहली बार बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BMC) की पढ़ाई शुरू हो गई है। जयप्रकाश विश्वविद्यालय (jpu) ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर के महेंद्र महिला कॉलेज (Mahendra Mahila College) में इस कोर्स की 60 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन 24 जून से शुरू हो चुके हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है। अब पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए…
Read MoreGopalganj Police Bharti News – गोपालगंज मे कल 3 केंद्रों पर सिपाही चालक भर्ती परीक्षा, 2352 अभ्यर्थी होंगे शामिल
टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से आयोजित सिपाही चालक भर्ती परीक्षा का चौथा चरण रविवार, 28 जून को गोपालगंज जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा। इस परीक्षा में कुल 2352 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। 11 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश Gopalganj Police Bharti News – परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक एक ही पाली में होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 10:00 बजे से…
Read MoreGopalganj News: मुहर्रम जुलूस में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/बिहार न्यूज़: गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक की पहचान दहिभता गांव निवासी जुल्फिकार शेख अली के 20 वर्षीय पुत्र अलनूर शेख के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह मुहर्रम के जुलूस में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान गांव…
Read MoreBanaura Gaw news: बैकुंठपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
टीडीएस वायरलस संवाददाता, टुनटुन सिंह गोपालगंज: गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा गांव में शुक्रवार को विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिलने से पूरे गाँव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। Banaura Gaw news Gopalganj – मृतका की पहचान बनौरा गांव निवासी सुभाष राय (Subhas Ray) की 35 वर्षीय पत्नी…
Read MoreABVP Gopalganj News: नवीन सोलंकी बने विभाग संयोजक, हरिओम राय को मिली जिला संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उत्तर बिहार प्रांत अभ्यास वर्ग में गोपालगंज जिले के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने की घोषणा की गई है। संगठन द्वारा जारी नई दायित्व सूची में नवीन सोलंकी को विभाग संयोजक तथा हरिओम राय को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद जिले के छात्र कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। ABVP Gopalganj News – सुपौल में आयोजित उत्तर बिहार प्रांत अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन ने विभिन्न विभागों और जिलों के लिए…
Read MoreJPU Admission 2026: प्रथम मेधा सूची सार्वजनिक करने की मांग, छात्र नेताओं ने उठाए पारदर्शिता पर सवाल
टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज: जय प्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) में स्नातक सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन प्रक्रिया को लेकर नया विवाद सामने आया है। जन शक्ति छात्र परिषद् के छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से प्रथम मेधा सूची (First Merit List) में चयनित छात्र-छात्राओं के नाम और उनकी श्रेणी (कैटेगरी) सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान व्यवस्था पारदर्शी नहीं है और इससे छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। JPU Admission 2026 – छात्र परिषद् के अध्यक्ष जयराम प्रियदर्शी ने डीएसडब्ल्यू…
Read MoreGopalganj Bar Association Election Result 2026: धीरेन्द्र कुमार मिश्र फिर बने अध्यक्ष, मनोज कुमार मिश्र दोबारा महासचिव निर्वाचित
टीडीएस वायरलस संवाददाता, टुनटुन सिंह गोपालगंज। गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ के वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार अधिवक्ताओं ने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और निरंतरता पर भरोसा जताते हुए पुराने चेहरों को ही दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव परिणाम के अनुसार, धीरेन्द्र कुमार मिश्र (Dhirendra Kumar Mishra) लगातार एक बार फिर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं, जबकि मनोज कुमार मिश्र (Manoj Kumar Mishra) ने महासचिव पद पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। चुनाव परिणाम…
Read MoreAI Center University: ABVP ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों को लेकर रखीं बड़ी मांगें – पढ़े खबर 1 मिनट मे
टीडीएस वायरलस संवाददाता, पंजाब/नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े छात्र संगठन माने जाने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान युवाओं के सशक्तिकरण, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़े कई अहम मुद्दों को भी उपराष्ट्रपति के समक्ष रखा। AI Center University Punjab news – ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी और राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पहुंचे…
Read MoreGopalganj Gov Degree College: गोपालगंज में जल्द शुरू होंगे नए राजकीय डिग्री कॉलेज
टीडीएस वायरलस संवाददाता, टुनटुन सिंह: गोपालगंज जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। गोपालगंज जिले के नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों को जल्द संचालित करने की दिशा में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छात्रों को अपने गोपालगंज जिले में ही बेहतर उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोपालगंज जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में जुटा हुआ है। Gopalganj Gov Degree College News इसी क्रम में बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में गोपालगंज जिला पदाधिकारी…
Read MoreGopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault: गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी
टीडीएस वायरलस संवाददाता, टुनटुन सिंह गोपालगंज: गोपालगंज जिले के मॉडल सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन की तकनीकी खराबी ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इमरजेंसी और ओपीडी में आने वाले मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे इलाज की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और कई मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault today News – जानकारी के अनुसार अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन पिछले कुछ दिनों से तकनीकी खराबी के…
Read More